अगले महीने मिल जाएगा एक और पुल

शहर और ग्रेटर फरीदाबाद के बीच में दूरी कम करने के लिए पुलों का जाल बिछाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:41 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:41 PM (IST)
अगले महीने मिल जाएगा एक और पुल
अगले महीने मिल जाएगा एक और पुल

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर और ग्रेटर फरीदाबाद के बीच में दूरी कम करने के लिए आगरा व गुरुग्राम नहर पर पुलों का जाल बिछ गया है। इसी कड़ी में एक और पुल अगले महीने बनकर तैयार हो जाएगा।

बड़ौली पुल का काम अंतिम चरण में है। आगरा नहर के ऊपर पुल के लिए लेंटर डाल दिया गया है। करीब 15 दिन बाद पुल की अप्रोच रोड बनाना शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पुल शुरू किया जाएगा। बता दें सेक्टर-59 से लेकर पल्ला तक आगरा व गुरुग्राम नहर पर आधा दर्जन से अधिक पुल बन गए हैं। इससे ग्रेटर फरीदाबाद में विकसित हो रहे शहर के हजारों लोगों को राहत मिली है।

बड़ौली पुल का एक हिस्सा गुरुग्राम नहर पर सिचाई विभाग द्वारा तैयार किया जा चुका है। आगरा नहर पर उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग पुल बना रहा है। गुरुग्राम व आगरा नहर पर पुल की लागत करीब 12 करोड़ रुपये आएगी। सितंबर 2020 में आगरा नहर पर बना जर्जर बड़ौली पुल का एक हिस्सा ढह गया था, जिसकी वजह से बड़ौली सहित आसपास की सोसाइटी की बाईपास से सीधी कनेक्टिविटी नहीं रही है। इस पुल के बन जाने से सेक्टर-75, 76, 77, 78, 79 में बनी सोसाइटी के साथ बड़ौली, प्रहलादपुर, मिर्जापुर आदि गांव में बाईपास रोड से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। पुल निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। लाकडाउन व अन्य अड़चनों की वजह से पुल निर्माण में देरी हुई है। अगले महीने पुल निर्माण पूरा हो जाएगा।

-बृजकिशोर, सहायक अभियंता, सिचाई विभाग, उत्तर प्रदेश।

chat bot
आपका साथी