जागरूक करने अब हर घर तक जाएंगे सफाई कर्मी

नगर निगम के सफाई कर्मी अब अपने-अपने वार्डों के हर घर तक जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:18 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:18 PM (IST)
जागरूक करने अब हर घर 
तक जाएंगे सफाई कर्मी
जागरूक करने अब हर घर तक जाएंगे सफाई कर्मी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम के सफाई कर्मी अब अपने-अपने वार्डों के हर घर तक जाएंगे और लोगों से पूछेंगे कि वे गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर रहे हैं या नहीं। गली में आने वाले वेंडर के वाहन चालक को कचरा दिया जा रहा है या नहीं। स्वच्छता अभियान को बल देने की मुहिम के चलते घर-घर से कचरा एकत्र करने के काम में सुधार किया जा रहा है। इस बाबत अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत कुलड़िया ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

बता दें कि एनआइटी, ओल्ड फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ नगर निगम में करीब 3500 सफाई कर्मचारी हैं, जो विभिन्न वार्डों में सफाई करते हैं। घर-घर से कचरा एकत्र करने का काम वेंडर कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से वेंडर का कार्य संतोषजनक नहीं है। लगभग 70 फीसद घरों से ही कचरा एकत्र किया जा रहा है। हर घर से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके एकत्र किया जाना चाहिए, मगर ऐसा नहीं हो रहा है।

ईकोग्रीन के वेंडर कचरा एकत्र करने का हर महीने प्रत्येक घर से 30 रुपये शुल्क वसूलते हैं। बहुत से लोग इस शुल्क की बचत के चक्कर में वेंडर के चालक को कचरा नहीं देते और कचरे को इधर-उधर फेंक देते हैं। इस स्थिति में सुधार के लिए अब सफाई कर्मचारी हर घर की निगरानी रखेंगे कि कहीं लोग घर से बाहर इधर-उधर कचरा तो नहीं फैला रहे हैं। घर-घर से कचरा एकत्र करने के काम में वेंडर की कई कमियां सामने आ रही हैं। पहले वेंडर के पास वाहनों की संख्या कम थी। अब हमने वेंडर को वाहन उपलब्ध करा दिए हैं। साथ ही हर सफाई कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में ध्यान रखेंगे कि लोग सड़कों पर कचरा न फैलाएं।

-इंद्रजीत कुलड़िया, अतिरिक्त निगमायुक्त।

chat bot
आपका साथी