तीरंदाजी में प्रशांत ने रजत और रुपांश ने कांस्य जीता

हैदराबाद में चल रही डीएवी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी दिल्ली एनसीआर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। टीम में फरीदाबाद के तीरंदाज भी शामिल थे जिन्होंने एकल प्रतिस्पर्धा में रजत एवं कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 10 से 13 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। वहीं डीएवी स्कूल जमशेदपुर के श्रेय भारद्वाज 321 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:02 PM (IST)
तीरंदाजी में प्रशांत ने रजत  और रुपांश ने कांस्य जीता
तीरंदाजी में प्रशांत ने रजत और रुपांश ने कांस्य जीता

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : हैदराबाद में चल रही डीएवी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी दिल्ली एनसीआर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। टीम में फरीदाबाद के तीरंदाज भी शामिल थे, जिन्होंने एकल प्रतिस्पर्धा में रजत एवं कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 10 से 13 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। वहीं डीएवी स्कूल जमशेदपुर के श्रेय भारद्वाज 321 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे हैं।

एकल प्रतिस्पर्धा में डीएवी स्कूल एनआइटी के 12वीं कक्षा के छात्र प्रशांत ने रिकर्व राउंड में 311 अंक प्राप्त करके रजत पदक जीता। वहीं डीएवी स्कूल सेक्टर-14 के रुपांश चौहान 300 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हुए। इनके अलावा डीएवी कौशिक डीएवी स्कूल बल्लभगढ़ के भरत कौशिक चौथे स्थान पर रहे हैं। प्रशांत व रुपांश जिला खेल विभाग की ओर से शाहपुर कलां के राजकीय विद्यालय में चलाई जा रही तीरंदाजी अकादमी में अभ्यास करते हैं। तीनों का चयन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 18-21 जनवरी तक रांची में होने वाली एसजीएफआइ नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इनके अलावा डीएवी बल्लभगढ़ छात्र आदित्य दैतन को भी टीम में स्थान दिया गया है। इसके अलावा भरत कौशिक जिले से खेलो इंडिया के लिए चयनित होने वाले एक मात्र तीरंदाज हैं, जो सोनीपत साई (स्पो‌र्ट्स अकादमी ऑफ इंडिया) अकादमी में अभ्यास करता है।

chat bot
आपका साथी