कृषि विधेयकों के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार पर कृषि विधेयकों को बिना किसी बहस के पास कराने का आरोप लगाते हुए आप ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:14 AM (IST)
कृषि विधेयकों के विरोध 
में आप ने किया प्रदर्शन
कृषि विधेयकों के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

जासं, फरीदाबाद : केंद्र सरकार पर कृषि विधेयकों को बिना किसी बहस के पास कराने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने बीके चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने राज्यसभा के सदस्य व पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी डॉ.सुशील गुप्ता आए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने की। डॉ.सुशील गुप्ता ने कहा कि कृषि विधेयक में किसानों की आपत्तियों को नजर अंदाज किया गया है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। यह उचित नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति से इन बिलों पर हस्ताक्षर नहीं करने की अपील भी की। पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता, व्यापारी संगठन अध्यक्ष अमन गोयल, सचिव बृजेश नागर, कोषाध्यक्ष हरेंद्र भाटी, बड़खल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू उपस्थित थे। अंत में प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।

chat bot
आपका साथी