रेडक्रॉस भवन में रक्तदान कर मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस भवन में शनिवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस दौरान रेडक्रॉस अधिकारियों कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने रेडक्रॉस संस्थापक सर जीन हेनरी डयूना के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:12 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:12 AM (IST)
रेडक्रॉस भवन में रक्तदान कर मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस
रेडक्रॉस भवन में रक्तदान कर मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस भवन में शनिवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस दौरान रेडक्रॉस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने रेडक्रॉस संस्थापक सर जीन हेनरी डयूना के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर आरसीआइटी कंप्यूटर सेंटर द्वारा एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में 15 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और रेडक्रॉस संस्थापक सर जीन हेनरी डयूना के जरूरतमंदों के लिए किए गए कार्यो को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के अध्यक्ष राज्यपाल के संदेश को पढ़कर सुनाया गया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाने एवं स्वयं सेवक सेवा के कार्यों के लिए कभी रूकते नहीं हैं, वे सदैव मानवता के लिए कार्य करते रहते है। उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि रेडक्रॉस के वर्ष 2021 का हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के लिए विशेष महत्व है, क्योंकि इस वर्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ ने अपनी स्थापना के 50 स्वर्णिम वर्ष पूरे किए है। कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा में कोरोना वायरस से बचाव व नियंत्रण के बारे में अपने स्वयं सेवकों के माध्यम से जागरूकता अभियान जारी रखे हुए है। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। रेडक्रॉस सम्पूर्ण विश्व में मानवता की सेवा के लिए एक मिसाल है और इस चुनौतिपूर्ण समय में भी यह संस्था निरंतर मानवसेवा के कार्यों के लिए अथक प्रयास कर रही है। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विनोद कुमार, उप अधीक्षक जयभगवान, लिपिक विकास कुमार, आरसीआइटी प्रबंधक संजय कामरा, नियमित रक्तदाता राजेश डूडेजा, राजबाला, इश्वंती, शर्मिला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी