रजाई, कंबल, गद्दे के साथ शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए कर्मचारियों का जत्था रवाना

जागरण संवाददाता भिवानी कृषि विरोधी तीनों कानून व बिजली बिल 2020 को रद्द करवाने की मांग क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:08 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:08 AM (IST)
रजाई, कंबल, गद्दे के साथ शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए कर्मचारियों का जत्था रवाना
रजाई, कंबल, गद्दे के साथ शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए कर्मचारियों का जत्था रवाना

जागरण संवाददाता, भिवानी : कृषि विरोधी तीनों कानून व बिजली बिल 2020 को रद्द करवाने की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन का कर्मचारी भी लगातार सहयोग करने में जुटे हुए हैं। राज्यभर में कर्मचारी टीमें बनाकर गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं कर किसान, मजदूर व आम जनता को जागरूक कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं की घेराबंदी कर किसानों का चल रहा शांतिपूर्वक आंदोलन एक इतिहास कायम करेगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इस आंदोलन में लगातार सहयोग कर अग्रिम भूमिका निभा रहा है। सकसं की टीमें सभी बॉर्डर पर लंगर के लिए सूखा राशन भेजने में जुटी हुई है। सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ ने 200 रजाई, 200 कम्बल गद्दे की एक गाड़ी को शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आंदोलन में कर्मचारी तन, मन, धन से सहयोग करने में लगे हुए हैं। कर्मचारियों की 11 सदस्यीय एक टीम, किसानों से लगातार संपर्क कर रही हैं। आंदोलन स्थल पर किसी भी प्रकार के राशन, वस्त्र, टेंट, दवाइयों की जरूरत है। सकसं वो सभी जरूरी सामान की व्यवस्था करेगा। इस अवसर पर फूल कुमार, लीलूराम, सुशीला, यादविरेंद्र शर्मा, लोकेश कुमार, रामफल देशवाल, चंद्रभान सिंह, राज कुमार दलाल, राजेश लाम्बा, सुखदेव पालवास, ओम प्रकाश दलाल, सुरेंद्र दिनोद, सुभाष कौशिक, अनिल कुमार, संदीप सांगवान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी