2022 में महिला चलाएगी शहर की सत्ता

नगर परिषद की चेयरमैन की कुर्सी पर महिला शक्ति का कब्जा होगा। 2

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:16 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:16 AM (IST)
2022 में महिला चलाएगी शहर की सत्ता
2022 में महिला चलाएगी शहर की सत्ता

जागरण संवाददाता, भिवानी :

नगर परिषद की चेयरमैन की कुर्सी पर महिला शक्ति का कब्जा होगा। 2022 में होने वाले चेयरमैन के चुनाव में महिलाएं ही लड़ेगी। कारण है सरकार की तरफ से निकाले गए ड्रा में चेयरमैन की कुर्सी अब सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गई है। नगर परिषद के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि महिला आरक्षित यह सीट रहेगी। इससे पहले काफी बार महिला चेयरमैन रही लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। यदि परिषद की बात करें तो 13 पहले यानी 2008 में महिला इस कुर्सी पर बैठी थी। उसने शहर की सत्ता चलाई थी।

नगर परिषद के अगले वर्ष चुनाव होने है। शहर में 31 वार्ड हैं। इन वार्ड में करीब सवा लाख से ज्यादा मतदाता हैं। यह मतदाता पार्षदों को चुनते है। लेकिन अभी तक यह व्यवस्था थी कि चेयरमैन का चुनाव पार्षद की करते थे। इस बार सरकार के आदेश पर जनता सीधे चेयरमैन के लिए वोट डालेगी। ऐसा होने पर जो चेयरमैन बनने के लिए प्रयास चलते थे उसमें काफी कुछ बदलाव होगा। शहरवासी चाहेंगे तो महिला उम्मीदवार हमारे परिवार है। उसको शहरवासियों और पार्टी से राय करने के बाद खड़ा किया जाएगा। चेयरमैन की कुर्सी का चुनाव लड़ने से वह पीछे नहीं हटेंगे। स्व. पिता नंदलाल की इच्छा थी कि डायरेक्टर चुनाव हो। उन्होंने अपने स्तर पर प्रयास भी किया था।

- विनोद चावला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाक्स.

यह वार्ड ड्रा के माध्यम से निकाला गया है। यह पार्टी तय करेगी की उनको टिकट मिलेगी या नहीं। उनके परिवार से महिला चुनाव के लिए तैयार है। वह परिवार और समाज के आर्शीवाद से चुनाव लड़ने को तैयार है। बाकी चुनाव के समय पार्टी तय करेगी।

- रणसिंह यादव, चेयरमैन, नगर परिषद बाक्स.

पहले चेयरमैन बने पांच साल निकालने वाले

नगर परिषद में मौजूद चेयरमैन रणसिंह की बात करें तो वह पहले चेयरमैन रहे जिन्होंने पांच साल निकाले है। चेयरमैन रणसिंह ने कहा कि बेशक महिला आरक्षित के लिए सीट तय हो गई लेकिन उनके समय में काफी काम हुए। उनकी तरफ से शहर को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर काम कियसा गया है। उनसे पहले कोई भी चेयरमैन अपने पांच साल पूरे नहीं कर पाया था। बाक्स

ऐसा रहा महिला चेयरमैन का सफर

भिवानी जिले को 1972 में बनाया गया था। उस समय नगर पालिका होती थी। लेकिन 1990 के दशक में इसे पालिका से परिषद बना दिया गया। उसके बाद पूनम, मीना चेयरमैन रही। लेकिन वह दोनों एक टर्म में बीच चेयरमैन की कुर्सी पर विराजमान हुई थी। परिषद के इतिहास को देखे तो सन् 2002 के बाद तीन बार महिला चेयरमैन की कुर्सी पर बैठी। इसमें जनवरी 2002 में पतास कौर एक्टिग चेयरमैन बनी थी। बाक्स.

ऐसी रहे चेयरमैन

- पतास कौर (एक्टिग) : 16 अक्टूबर 2002 से 30 नवंबर 2002

- मंजू रानी : दो दिसंबर 2002 से 28 अगस्त 2005

- नंद लाल चावला : 16 जनवरी 2006 से 23 जून 2008

- सुदामा सिंह (एक्टिग): 24 जून 2008 से 18 अगस्त 2008

- सेवा देवी : 19 अगस्त 2008 से 27 अगस्त 2010

- विजय पंचगांव : 27 जून 2011 से 23 जुलाई 2012

- मामन चंद (एक्टिग) : 26 जुलाई 2012 से 3 अप्रैल 2013

- विजय पंचगांव : चार अप्रैल 2013 से 24 मार्च 2014

- मामन चंद (एक्टिग) : 25 मार्च 2014 से 23 नवंबर 2014

- भवानी प्रताप : 24 नवंबर 2014 से 5 जनवरी 2016

- रण सिंह यादव : 15 अप्रैल 2017 से अभी तक

chat bot
आपका साथी