राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता चरखी दादरी जिले में मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान ग्रामीण क्षे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:22 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:22 PM (IST)
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : जिले में मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक भवनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को उनके खानपान के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पोषण माह में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म गांव गांव में की जा रही है। गोद भराई के समय आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एवं वर्कर महिलाओं को बताती हैं कि एनीमिया, कुपोषण, अस्वच्छता को दूर करने के लिए उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। उदाहरण के तौर पर गर्भवती महिलाएं घर पर मौजूद फल, सब्जियों, राशन से अपने लिए रोजाना पौष्टिक आहार बना सकती हैं। उन्हें बाजार में मिलने वाले तले व पैक्ड फूड से दूर रहना है। इसके अलावा अपने घर पर साफ-सफाई रखें। समय-समय पर बिस्तरों को धूप लगाएं तथा साफ धुले हुए वस्त्र ही पहनें। उन्होंने बताया कि दादरी द्वितीय खंड के कई गांवों में बुधवार को गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस दौरान सुपरवाइजर कमलेश, पायल, सुमनलता, रेनू, पूनम, दीर्घा इत्यादि भी उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी