नहर में आया पानी, भरे जाएंगे वाटर टैंक, सुचारू होगी पेयजल आपूर्ति

जागरण संवाददाता भिवानी इंतजार के बाद जुई नहर में पानी तो पहुंच गया पर इस बार डिमांड स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 09:16 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 09:16 AM (IST)
नहर में आया पानी, भरे जाएंगे वाटर टैंक, सुचारू होगी पेयजल आपूर्ति
नहर में आया पानी, भरे जाएंगे वाटर टैंक, सुचारू होगी पेयजल आपूर्ति

जागरण संवाददाता, भिवानी : इंतजार के बाद जुई नहर में पानी तो पहुंच गया पर इस बार डिमांड से 1600 क्यूसेक पानी कम आया है। सिचाई विभाग ने 2250 क्यूसेक पानी की डिमांड की थी लेकिन नहर में पानी 650 क्यूसेक ही आया है। यह पानी भी मात्र पांच दिन चलेगा। इससे पहले नहर में पानी 40 दिन में आठ दिन चलता था। अब पांच दिन में वाटर टैंक भी भरने हैं और सिचाई का कार्य भी होना है। पानी की कमी के चलते किसान की फसल प्रभावित हो सकती है। गेहूं तो पक कर तैयार है इसमें किसान अंतिम पानी की तैयारी में है। पानी नहीं मिलेगा तो गेहूं की पैदावार प्रभावित होगी। किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनको जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पाएगा।

लोगों को पीने का पानी सुचारू रूप से मिले इसे प्राथमिकता पर लेते हुए खुद उपायुक्त ने सुचारू आपूर्ति के लिए अधिकारियों की बैठक ली है और सबसे पहले वाटर टैंक भरने को प्राथमिकता देने को कहा है। पीने के पानी की कमी न रहे इसे लेकर सिचाई विभाग के अधिकारियों की भी बैठक हुई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की सुचारू आपूर्ति बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से भी आग्रह किया गया है कि पानी की बर्बादी बिल्कुल भी न करें। आबादी पौने तीन लाख और प्रति व्यक्ति 175 लीटर पानी की जरूरत

शहर में प्रति व्यक्ति 175 लीटर पानी की जरूरत है। शहर की आबादी पौने तीन लाख है। अधिकारियों को चिता सता रही है कि किसी भी हालत में पानी की सुचारू आपूर्ति रहनी चाहिए। शहर में अलग-अलग जोन बनाकर पानी की सप्लाई की जाती है। पिछले एक सप्ताह से करनी पड़ी थी राशनिग

मुख्य जलघरों के वाटर टैंकों में पानी सूख गया था। सबमर्सिबल आदि का सहारा लेकर काम चलाया जा रहा था। शहर में एक दिन छोड़ कर पानी की सप्लाई दी जा रही थी। अब नहर में पानी आने से शहर वासियों को राहत मिलेगी। जन स्वास्थ्य विभाग भी पानी आने के बाद राहत महसूस कर रहा है। शहरवासियों को यहां से सप्लाई होता पानी

* लोहड़ जोन।

* कीर्तिनगर जोन।

* विद्यानगर जोन।

* हाउसिग बोर्ड जोन।

* विद्यानगर बूस्टिग स्टेशन।

26 तक जूई नहर और 27 से मिताथल हेड में चलेगा पानी

सिचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार 26 मार्च तक जुई नहर में पानी चलेगा। इसके बाद 27 मार्च से मिताथल हेड से निगाना फीडर में पानी चलेगा। सभी वाटर टैंकों को भरने का प्रयास किया जाएगा ताकि गर्मियों में पानी की किल्लत न बने। पहले वाटर टैंक, जोहड़ और फिर कृषि

सिचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल सिचाई के लिए डिमांड कम है। इस बार नहर में पानी भी कम आया है। इसलिए पहली प्राथमिकता वाटर टैंक और जोहड़ आदि भरना रहेगा। इसके बाद कृषि क्षेत्र को पानी दिया जाएगा। किसानों का गेहूं पक कर तैयार है। एक आध पानी की इसमें जरूरत हो सकती है। फिर भी टेल तक पानी दिया जाएगा किसान किसान सिचाई कर सकते हैं। नहर में पानी आ गया है अब भरे जाएंगे वाटर टैंक

नहर में पानी आ गया है। अब प्राथमिकता के आधार पर वाटर टैंक भरे जाएंगे। नागरिकों से आग्रह है कि पानी की बर्बादी बिल्कुल भी न करें। टेल तक पानी पहुंचे इसके लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बलविद्र नैन, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।

chat bot
आपका साथी