वार्ड बंदी का काम शुरू, नहीं बदलेगी सीमा

नगर परिषद में चेयरमैन की कुर्सी का तय होने के साथ सरगर्मी तेज हो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:14 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:14 AM (IST)
वार्ड बंदी का काम शुरू, नहीं बदलेगी सीमा
वार्ड बंदी का काम शुरू, नहीं बदलेगी सीमा

जागरण संवाददाता, भिवानी : नगर परिषद में चेयरमैन की कुर्सी का तय होने के साथ सरगर्मी तेज हो गई है। नगर पार्षदों ने भी चुनाव लड़ने की तैयारी तेज कर दी है। साथ ही नगर परिषद प्रशासन भी अब हरकत में आ गया है। परिषद के चुनाव अगले साल तय है। इसमें अभी समय बाकी है। लेकिन शहर में मौजूद 31 वार्ड की सीमाओं के निर्धारण के लिए काम शुरू हो गया है। इनकी सीमाओं के कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन परिषद के वार्डबंदी में अभी करीब पांच नई कालोनी अवश्य जुड़ गई हैं। उनकी वार्ड बंदी कर और नए वोटर की लिस्ट तय कर उनको जल्द जारी किया जाएगा।

नगर परिषद के चुनाव अप्रैल 2022 के आस पास होने हैं। इसको लेकर अभी से सरगर्मी तेज हो गई है। पार्षदों की तरफ से अपने वार्ड से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। वह लोगों के काम करवाने के साथ वार्ड के लोगों से मिल रहे है। एक तरफ पार्षद तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुट गए हैं। पिछले चुनाव में पार्षदों के लिए शहर के करीब सवा लाख लोगों ने वोट डाला था। लेकिन पांच साल में वोट की संख्या बढ़ी है। इस बार यह करीब एक लाख 30 हजार से 35 हजार तक पहुंच सकते है। प्रशासन की तरफ से चुनाव कार्यालय से वोटर लिस्ट लेंगे। यह लिस्ट एक जनवरी 2021 से पहले वाली ली जाएगी। इसके बाद जो वोट बनने के लिए आए है उनको जोड़ा जाएगा। नक्शे बनाने का काम जारी

वार्डों के नक्शे बनाने का काम जारी है। इसका काम एजेंसी की तरफ से किया जाना है। वह नक्शे देकर उसकी जांच करेंगे। वोटर लिस्ट को भी देखेंगे की उसमें कितने लोग सही है। उसके बाद ही आगे इसे जारी किया जाएगा। इसका काम तेजी से अब शुरू हो जाएगा। नहीं होगा वार्ड में बदलाव

नगर परिषद की राजनीति में 31 वार्ड ही रहेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। बेशक इस बार महम रोड, रोहतक रोड, कोर्ट रोड आदि जगह पर बसी नई करीब पांच कालोनियों को इसमें शामिल किया जाएगा लेकिन वार्ड की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। वार्ड की संख्या नहीं बढ़ने और अपने वोटर को मनाने के लिए हर पार्षद लग गया है। वार्ड की सीमा में बदलाव नहीं होने के कारण मौजूद पार्षद और चुनाव लड़ने की योजना बना रहे लोगों को फायदा होगा। मौजूदा समय में नौ महिला रिजर्व वार्ड है

मौजूदा समय में बात करें तो 31 वार्ड में नौ महिलाओं वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड हैं। इसमें 14 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए है। इसमें कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता हैं। इसके अलावा छह वार्ड अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा दो वार्ड पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार इनका ड्रा दोबारा होगा जिसमें नए सिरे से वार्ड के समीकरण बनेंगे। बाक्स.

वार्ड बंदी का काम शुरू हो रहा है। इस बार 31 की वार्ड होंगे। करीब पांच नई कालोनी जुड़ी हैं। फिल्ड से जल्द ही रिपोर्ट आनी शुरू हो जाएगी।

- संजय यादव, ईओ, नगर परिषद, भिवानी।

chat bot
आपका साथी