वैक्सीन से मिलेगा गाय भैंसों में समय से पहले बच्चा देने की समस्या से छुटकारा

जागरण संवाददाता चरखी दादरी अब गायों व भैंसों में समय से पूर्व बच्चों को जन्म देने की बीमारी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:35 PM (IST)
वैक्सीन से मिलेगा गाय भैंसों में समय से पहले बच्चा देने की समस्या से छुटकारा
वैक्सीन से मिलेगा गाय भैंसों में समय से पहले बच्चा देने की समस्या से छुटकारा

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : अब गायों व भैंसों में समय से पूर्व बच्चों को जन्म देने की बीमारी से निजात मिल सकती है। इसके लिए पशुपालक को चार से आठ महीने की आयु में कटड़ी व बछडी को वैक्सीन लगवानी होगी। एक बार लगने वाली यह वैक्सीन जीवन भर के लिए इस समस्या का समाधान कर देगी। पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का तरीका निकाल लिया गया है। सालों से पशुपालकों को अपनी गायों व भैंसों में समय से पूर्व बच्चों को जन्म देने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। वैज्ञानिकों ने ब्रुसलोलसिस नामक एक असरदार वैक्सीन को पूरी तरह तैयार कर लिया है हालांकि 10-15 साल पहले इस वैक्सीन का ट्रायल किया गया था। अब पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज जिले में उपलब्ध करवाई गई है। जिले को मिली 15500 डोज

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. जसवंत जून ने बताया कि विभाग के मुख्यालय द्वारा जिले में 15 हजार 500 डोज ब्रुसलोलसिस वैक्सीन की प्राप्त हो चुकी हैं और मुख्यालय से निर्देश मिलते ही वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस वैक्सीन के लगाने से गाय व भैंसों में समय से पहले बच्चे देने की समस्या खत्म हो जाएगी। इस समस्या के लेकर पशुपालकों को बहुत अधिक परेशानी होती थी। केवल एक बार वैक्सीन लगवाने से ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इस वैक्सीन के प्रयोग से नस्ल सुधार में भी मदद मिलेगी। डा. जसवंत ने जिले के सभी पशुपालकों को अपनी कटड़ी एवं बछड़ी को वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार रहने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी