यूपीएससी में चयनित रेणू दहिया का फूलमालाओं से किया स्वागत

रेणू दहिया का यूपीएससी में चयन होने के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यूपीएससी में रेणू ने 781वां रैंक हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 05:42 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 05:42 AM (IST)
यूपीएससी में चयनित रेणू दहिया का फूलमालाओं से किया स्वागत
यूपीएससी में चयनित रेणू दहिया का फूलमालाओं से किया स्वागत

जागरण संवाददाता, भिवानी : रेणू दहिया का यूपीएससी में चयन होने के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यूपीएससी में रेणू ने 781वां रैंक हासिल किया है। परिवार में खुशी का माहौल है। रविवार को सुरेंद्र कुमार सभ्रवाल, राजेंद्र रंगा, प्रदीप रंगा, संतोष कुमारी, मैनावंती, हितैषी, वैभवी, मन्नत, कर्ण मौर्य, सुरेश कुमार मेहरा आदि ने उनके घर पर पहुंचकर फूलमालाओं से रेणू का स्वागत किया। सुरेंद्र सभ्रवाल ने कहा कि बच्चे आगे बढ़ते हैं तो गौरव की अनुभूति होती है। हर माता पिता अपनी मनोकामना बच्चों के माध्यम से पूरी होती देखना चाहता है। बेटी रेणू ने यूपीएससी में शानदार सफलता प्राप्त कर माता पिता के अलावा समाज और जिला का गौरव बढ़ाया है। हम उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर रेणू के पिता नरेश दहिया, दादा सुलतान सिंह, मां मीना देवी का भी स्वागत किया गया। उनको बधाई दी गई। पिता नरेश दहिया ने कहा कि बेटी मेहनती रही है। फिलहाल वह पुणे में अकाउंट आफिसर हैं और अब उनका यूपीएससी में चयन हुआ है। हमारे साथ सबको इस उपलब्धि पर खुशी है।

chat bot
आपका साथी