राष्ट्र को समर्पित व्यक्तित्व थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : प्रदीप

संवाद सूत्र बौंद कलां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर शनिवार को गांव रानीला म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:03 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:03 AM (IST)
राष्ट्र को समर्पित व्यक्तित्व थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : प्रदीप
राष्ट्र को समर्पित व्यक्तित्व थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : प्रदीप

संवाद सूत्र, बौंद कलां : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर शनिवार को गांव रानीला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। आरएसएस के एक बड़े नेता और समाजसेवक होने के साथ साथ वे वरिष्ठ साहित्यकार भी थे। भाजपा नेता प्रदीप रानीला ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने बचपन से ही जिदगी के महत्व को समझा और नेक कार्य करने में अपना समय लगाया। उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ। दीनदयाल उपाध्याय ने माता पिता की मृत्यु के बाद भी संघर्ष जारी रखा और राष्ट्र की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। इस अवसर पर भाजपा नेता मुंशी साहू, संजू बसंल, देशराज शर्मा, मंगतूराम साहू, सुरेश, अशोक, पवन शर्मा, ओमप्रकाश इत्यादि भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी