संयुक्त किसान मोर्चा ने बर्खास्त पीटीआइ को दिया समर्थन, नारेबाजी

लघु सचिवालय के बाहर चल रहे हरियाणा शारीरिक शिक्षकों के धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:56 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:56 AM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा ने बर्खास्त पीटीआइ को दिया समर्थन, नारेबाजी
संयुक्त किसान मोर्चा ने बर्खास्त पीटीआइ को दिया समर्थन, नारेबाजी

जागरण संवाददाता, भिवानी

लघु सचिवालय के बाहर चल रहे हरियाणा शारीरिक शिक्षकों के धरने का संयुक्त किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षकों को धरने पर बैठे 310 दिन बीत चुके हैं लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।

आंदोलनकारियों की अध्यक्षता हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा ने की। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य ओम प्रकाश, शेर सिंह, कमल प्रधान, बलवान सिंह पार्षद, रतन कुमार जिदल, अशोक कुमार ठेकेदार ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा शारीरिक शिक्षकों को सरकार ने 1 जून वर्ष 2020 को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन शारीरिक शिक्षकों में अधिकतर तो सेवानिवृति के निकट ही पहुंच चुके थे और अधिकतर की मृत्यु हो चुकी थी। उनके आश्रितों को भी आज तक न्याय नहीं मिला है। जब तक उनको बहाल नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर रीतू रानी, मुन्नी देवी, अमित कुमार, उदयभान बैठे। इस मौके पर सीटू नेता अनिल कुमार, अनुराधा, ओम प्रकाश दलाल, मुंशीराम अजीतपुर, महाबीर सिंह बड़ेसरा, युद्धबीर अहलावत, मीना जांगड़ा, जिले सिंह, उदयबीर सिंह, मंगल सिंह सुई, ईश्वर सिंह, प्रियांसी, महेंद्र कुमार, रमेश चंद्र कुंगड़, वेद प्रकाश खेड़ी दोलतपुर, राम सिंह, रतन सिंह, अजमेर सिंह, सज्जन कुमार, ओम प्रकाश, जगमेंद्र, रामफल देशवाल, संतोष देशवाल, राजेश,, संतोष दिनोद, विनोद पिकू, राजेश सम्भ्रवाल, वेद प्रकाश राणा, जरनैल सिंह, राजेंद्र कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। आउटसोर्सिग के कर्मचारियों को ड्यूटी पर लिया जाए : मलिक

जागरण संवाददाता, भिवानी

नागरिक अस्पताल के आउट सोर्सिंग के तहत लगाए गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लिया जाए, अन्यथा संघ बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। यह बात खंड भिवानी के सचिव राकेश मलिक ने कही। धरने के तीसरे दिन की अध्यक्षता दीपक ने की व संचालन राकेश ने किया।

राकेश मलिक ने कहा कि 19 अप्रैल को सीएमओ का घेराव किया था तब सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं को सीएमओ ने आश्वासन दिया था कि बातचीत से समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा। संघ नेताओं ने कहा कि 21 अप्रैल को विधायक घनश्याम सर्राफ को हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाने के बारे में ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर फिर भी हटाए गये कच्चे कर्मचारियों पर वापस ड्यूटी पर नहीं रखा गया तो सर्व कर्मचारी संघ बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होगा। इस मौके पर जिला प्रधान सुखदर्शन सरोहा, जिला सचिव सूरजभान जटासरा, लोकेश, निशा, सुदेश कुमारी, रेखा, मिनाक्षी, सुशीला, पूनम, संदीप, सुरेंद्र, सुधीर, महाबीर, सोनू, सुदेश व रमेश मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी