तापमान में दो डिग्री का उछाल, दोपहर में लू लगी सताने

जागरण संवाददाताभिवानी दोपहर के समय लू लोगों को सताने लगी है। लोगों द्वारा लू से बचने के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 11:42 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 11:42 PM (IST)
तापमान में दो डिग्री का उछाल, दोपहर में लू लगी सताने
तापमान में दो डिग्री का उछाल, दोपहर में लू लगी सताने

जागरण संवाददाता,भिवानी : दोपहर के समय लू लोगों को सताने लगी है। लोगों द्वारा लू से बचने के लिए किए गए उपाय भी विफल होते नजर आ रहे हैं। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। बुधवार को सुबह से ही मौसम में असर दिखाई देने लगा था। दोपहर होते-होते चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को जमकर सताया। साथ ही तेज धूप के कारण लोगों का पसीना भी खूब बहाया। दोपहर के समय लोग धूप व गर्मी से बचते नजर आए। गर्मी से बचने के लिए किए गए उपाय भी विफल होते नजर आए। बढ़ती गर्मी के कारण क्षेत्रवासी एसी, कूलर व पंखों का सहारा ले रहे हैं। वहीं ठंडे पेय पदार्थों को भी अधिक पसंद किया जाने लगा है। दोपहर के समय लू के थपेड़े किसी को भी नहीं बख्श रहे। यहां तक कि दोपहर के समय लोग धूप में निकलने से बचना ही पसंद करते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। वहीं दिनभर में हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा तक मापी गई। आने वाले दिनों मे तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी