मेहड़ा में बुधवार को आसमानी बिजली गिरने से दो भैंस मरी

जागरण संवाददाता चरखी दादरी जिले के गांव मेहड़ा में बुधवार दोपहर को बरसात के दौरान आस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:16 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:16 AM (IST)
मेहड़ा में बुधवार को आसमानी बिजली गिरने से दो भैंस मरी
मेहड़ा में बुधवार को आसमानी बिजली गिरने से दो भैंस मरी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : जिले के गांव मेहड़ा में बुधवार दोपहर को बरसात के दौरान आसमानी बिजली गिर गई। आसमानी बिजली गिरने से गांव मेहड़ा निवासी पशुपालक अशोक की दो भैंस मर गई। वहीं घरेलू सामान भी जल गया। जानकारी के अनुसार गांव मेहड़ा निवासी अशोक कुमार का परिवार खेत में ही मकान बनाकर रहता है। इस दौरान उसकी दो भैंसे भी खेत में पेड़ के साथ बंधी हुई थी। बुधवार दोपहर को बरसात के दौरान अचानक ही तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली भैंसों पर गिर गई। जिससे दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि उसने एक भैंस तो करीब एक महीने पहले ही खरीदी थी। वहीं दूसरी भैंस कुछ दिन में दुधारू होनी थी। उसने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से घर में बिजली फिटिग भी जल गई। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। गांव मेहड़ा निवासी किसान नेता विनय मेहड़ा, लीला ठेकेदार, संजय, अभय राम, अनूप, आनंद मान, पूर्व सरपंच सुमेर इत्यादि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी