पुलिस ने किया सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सर्व जातीय खाप व किसान संगठनों द्वारा रविवार को दादरी में ट्रैक्टर मार्च रिहर्सल के चलते जिला प्रशासन व पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट रहे। दादरी के जिलाधीश राजेश जोगपाल द्वारा इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। जागरण संवाददाता चरखी दादरी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सर्व जातीय खाप व किसान संगठन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:32 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:32 AM (IST)
पुलिस ने किया सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
पुलिस ने किया सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सर्व जातीय खाप व किसान संगठनों द्वारा रविवार को दादरी में ट्रैक्टर मार्च रिहर्सल के चलते जिला प्रशासन व पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट रहे। दादरी के जिलाधीश राजेश जोगपाल द्वारा इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। जिसमें दादरी के नायब तहसीलदार अंकित, नायब तहसीलदार नरेंद्र तथा बौंद कलां के नायब तहसीलदार आशीष शामिल थे। ट्रैक्टर मार्च के दौरान पुलिस उप-अधीक्षक बली सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। दादरी शहर की सड़कों पर ट्रैक्टरों के आवागमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा पहले ही शहर के बाहरी मार्गों से वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जिसके चलते दादरी के बाहरी मार्गों पर वाहनों की काफी भीड़ दिखाई दी। दादरी-भिवानी नेशनल हाइवे 148बी पर सैंकड़ों की संख्या में वाहन जाम में फंसे नजर आए।

वहीं शहर में अन्य वाहनों का प्रवेश बंद होने के चलते भिवानी-रावलधी बाइपास रोड पर वाहनों का काफी ज्यादा आवागमन रहा। ट्रैक्टर मार्च के दौरान जाम की स्थिति न बने, इसके लिए भी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर मार्च के रूट से भी वाहनों को हटवाया जा रहा था।

एंबुलेंस को दिया रास्ता

रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे काफी संख्या में ट्रैक्टर दादरी के भगवान परशुराम चौक पर पहुंचने शुरू हो गए थे। ट्रैक्टर मार्च के चलते पुलिस द्वारा पहले ही सड़क को वन वे कर दिया गया था। दोपहर 12.37 बजे एक एंबुलेंस आपात स्थिति में यहां पर पहुंची। एंबुलेंस को देखते ही यहां मौजूद किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को रोक लिया। जिसके बाद किसानों व पुलिस की मदद से एंबुलेंस को रास्ता देकर आगे भेजा गया।

प्रशासन के पुख्ता प्रबंध : उपायुक्त

दादरी के उपायुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन को राज्य सरकार के माध्यम से राष्ट्रपति के पास भेज दिया जाएगा। उपायुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

chat bot
आपका साथी