ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां पूरी, कल मनाया जाएगा महिला किसान दिवस

जागरण संवाददाता भिवानी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:15 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:15 AM (IST)
ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां पूरी, कल मनाया जाएगा महिला किसान दिवस
ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां पूरी, कल मनाया जाएगा महिला किसान दिवस

जागरण संवाददाता, भिवानी : तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहे किसान आंदोलन में रविवार को सुबह 10 बजे दादरी के हुड्डा ग्राउंड में एकत्रित होकर शहरभर में ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं, यह मार्च सरकार की चूलें हिला देगा। यह बात खाप 40 के सचिव नरसिंह डीपीई ने कितलाना टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के अनिश्चित कालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को समझ लेना चाहिए कि किसान अब ओर ज्यादती सहन करने वाला नहीं है। 19 जनवरी को होने वाली बातचीत में सरकार को किसानों की मांगें बिना शर्तों के मान लेनी चाहिए वर्ना अव किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को प्रदेश के सभी धरना स्थलों पर किसान महिला दिवस मनाया जाएगा जिसमें भिवानी-दादरी से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शिरकत करेंगी। इस दिन धरने की पूरी कमांड महिलाओं के हाथों में रहेगी। अध्यक्ष मंडल के साथ, मंच संचालन और वक्ता भी महिलाएं ही होंगी। इसी दिन बाढड़ा में बड़े स्तर पर ट्रैक्टर मार्च की रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को लेकर सभी वर्गों में भारी जोश और उमंग है। कितलाना टोल पर चल रहे धरने के 23वें दिन नरसिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, सुरेश फौगाट, गंगाराम श्योराण, मास्टर शेर सिंह, जगबीर घसोला, सुभाष यादव, रणधीर कुंगड़, मास्टर राज सिंह, कमल सिंह ने संयुक्त अध्यक्षता की। मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस बीच किसानों की बातें ना माने पर टोल पर कमलेश भैरवी, निर्मला देवी, बीरमति, लक्ष्मी, रतनी देवी, भतेरी, मूर्ति देवी, इंद्रावती, सीमा कितलाना, किताबो, माया, सावित्री, राजवंती, संतरा, गुलाबो, प्रेम समेत अनेक महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दिलबाग ग्रेवाल, राजू मान, जोरावर सांगवान, धर्मेन्द्र छपार, धीरज सिंह, उमेद पातुवास, बलजीत फौगाट, राजेन्द्र फौजी, बलबीर बजाड़, खजान सिंह सांगवान, जितेंद्र चरखी, शमशेर सांगवान, सत्यवान बलियाली, जोगेंद्र तालू, अजित मिर्च, गुलजारी दातोली, सूबेदार सतबीर सिंह इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी