डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस के रेट बढ़ने के विरोध में पुतला फूंका

संवाद सहयोगी तोशाम केंद्र सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल तथा रसोई गैस की लगातार की जा रही

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:09 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:09 AM (IST)
डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस के रेट बढ़ने के विरोध में पुतला फूंका
डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस के रेट बढ़ने के विरोध में पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, तोशाम : केंद्र सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस की लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि और कोविड-19 की रोकथाम के नाम पर पेसेंजर ट्रेनों के किराये में की गई बढ़ोतरी के विरोध में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले अनाज मण्डी में विरोध प्रदर्शन किया तथा मोदी सरकार का पुतला फूंका। किसान संगठन ने एक्साइज ड्यूटी तथा वैट घटाकर तेल के दाम आधे करने और पेसेंजर ट्रेनों के किराये में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। संगठन के जिला अध्यक्ष जिले सिंह ने कहा कि सरकार महंगाई पर रोक लगाने, खेती की लागत कम करने, किसानों की आय दोगुनी करने के नारे के साथ सत्ता में आई थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद इन वादों को भुलाकर इनके विपरीत काम कर रही है। लगातार बढ़ रही डीजल की कीमतों से खेती-बाड़ी का लागत खर्च में लगातार बेतहाशा बढ़ती जा रही है। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव रोहताश सिंह सैनी ने बताया कि जनजीवन में कहर बरपा रही पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में निरंतर वृद्धि के साथ-साथ अब रेलवे ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए ट्रेनों में भीड़ को रोकने का अजीब तर्क देते हुए लोकल पैसेंजर ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस अवसर पर रोहताश दुल्हेड़ी, सुखबीर सिंह, फूलसिंह, मा. बस्तीराम, उदयवीर, राजा दिनोद, बलवान, रामनिवास, वजीर, दीपकुमार सहित अनेक किसान, मजदूर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी