तोशाम : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मनाई भगत सिंह जयंती

तोशाम स्थित शहीदी पार्क में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मनाई भगत सिंह जयंती।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:50 AM (IST)
तोशाम : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मनाई भगत सिंह जयंती
तोशाम : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मनाई भगत सिंह जयंती

फोटो : 28बीडब्ल्यूएन 11 जेपीजी संवाद सहयोगी, तोशाम: तोशाम स्थित शहीदी पार्क में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने शहीद भगत सिंह जयंती मनाई और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर महान क्रांतिकारी को याद किया। एआइकेकेएमएस के जिला सचिव रोहताश सिंह, मा. बस्तीराम, फूल सिंह, रामेश्वर आदि किसानों ने किसान-विरोधी काले कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध किया। रोहताश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने संसद में जोर-जबरदस्ती से किसान-विरोधी कानून पारित कर दिए हैं जिनके खिलाफ किसान सड़कों पर हैं। सरकार हर तरह के प्रतिवाद और विरोधी आवाज को दबा रही है। सरकार ये घोर जन-विरोधी कदम इनके आका पूंजीपतियों व कारपोरेट घरानों को खुश करने के लिए उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बिल (संशोधन) विधेयक 2020 किसान-मजदूर विरोधी व जनविरोधी हैं। देशी-विदेशी कॉरपोरेट लुटेरों के हाथों में किसानों की गर्दन दे दी है। इन तीन कठोर कानूनों को बना कर भाजपा सरकार किसानों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ संविदा खेती में फंसने के लिए मजबूर कर रही है जिससे विशेष रूप से छोटे और मध्यम किसान पूर्णत बर्बाद हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी