किसानों को बर्बाद करने के लिए उनकी मर्जी बगैर खेतों में लगाए जा रहे हैं टावर : राकेश आर्य

भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी साबित हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 07:49 PM (IST)
किसानों को बर्बाद करने के लिए उनकी मर्जी बगैर खेतों में लगाए जा रहे हैं टावर : राकेश आर्य
किसानों को बर्बाद करने के लिए उनकी मर्जी बगैर खेतों में लगाए जा रहे हैं टावर : राकेश आर्य

जागरण संवाददाता, भिवानी : भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी साबित हो रही है। किसानों को बर्बाद करने के लिए बार-बार किसान विरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं। कभी कृषि कानून लागू कर, कभी नया भूमि अधिग्रहण बिल लाकर तो कभी किसानों की मर्जी बगैर उनके खेतों में टावर लगाकर किसानों को बर्बाद करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। यह बात भाकियू जिला अध्यक्ष राकेश आर्य ने टावरों की ऐवज में मुआवजे की मांग को लेकर निमड़ीवाली में जारी किसानों के धरने को संबोधित करते हुए कही।

शनिवार को गांव निमड़ीवाली में किसानों का धरना 115वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने की अध्यक्षता सतबीर पंच, कुलबीर शास्त्री, राजेंद्र डोहकी, हंसराज गुलिया, जेई राम अवतार शर्मा, सुमेर शर्मा नंदगांव, दिनेश शर्मा, विष्णू शर्मा, बिजेंद्र सिंहमार ने की। धरने को संबोधित करते हुए राकेश आर्य ने कहा कि हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिना मुआवजा दिए किसानों के खेतों में जबरदस्ती टावर लगाए जा रहे है। इसके विरोध में गांव निमड़ीवाली में किसान लगभग चार माह से धरनारत है। सरकार, कंपनी व प्रशासन किसानों की मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने अनेक किसान विरोधी फैसले लिए है। इसके चलते आज देश का अन्नदाता सड़कों पर है। जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तभी से देश का अन्नदाता सड़कों पर भूखा-प्यासा बैठा है, जनता के प्रतिनिधियों को भी जनता की नहीं, सरकार के फायदे की पड़ी है। खेतों में टावर लगने के बाद भूमि की उपजाऊ शक्ति खत्म हो जाएगी, जिससे किसान की आजीविका पर भी ग्रहण लग जाएगा।

शनिवार को क्रमिक अनशन पर संदीप बोहरा, तेज सिंह गिल, महेन्द्र सिंहमार, करतार फैजी, सतबीर जांगड़ा रहे। इस अवसर पर राजेश वाल्मिकी, राजकुमार सिंहमार, पवित्र दिनोद, विनोद फौगाट, सोनी, शशी गिल, राजबीर मलिक, प्रमोद यादव, बूटड़ प्रजापत, ईश्वर प्रजापत, रविदत्त गिल, रघबीर गिल, प्रदीप सिंहमार, वीरभान गिल, शशी गिल, समुंद्र सिंह, एडवोकेट अजीत सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी