तोशाम : दो गांव से तीन भैंस चोरी

गांव संडवा व लेघा हेतवान से अज्ञात चोर 3 भैंस चुरा कर ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 06:10 AM (IST)
तोशाम : दो गांव से तीन भैंस चोरी
तोशाम : दो गांव से तीन भैंस चोरी

संवाद सहयोगी, तोशाम

गांव संडवा व लेघा हेतवान से अज्ञात चोर 3 भैंस चुरा कर ले गए। गांव संडवा निवासी पीड़ित किसान सूरजभान ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात 12 से 2 बजे के बीच को घर के सामने बंधी दो भैंस अज्ञात चोर चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में एक वाहन 1.45 बजे संडवा से पटौदी रास्ते पर से गुजरी थी। वहीं दूसरी घटना गांव लेधा हेतवान निवासी किसान रणधीर ने बताया कि 31 अक्टूबर रात 2.18 पर एक पिकअप डाला में तीन चार अज्ञात चोरों ने घर के सामने से प्लांट में बंधी एक भैंस ले गए। भैंस को गाड़ी भिवानी रोड़ की तरफ ले गए। पीड़ित दोनों किसानों ने पुलिस से भैंस बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी