नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों को किया सम्मानित

बवानी खेड़ा में गांजा पकड़े जाने व गांजे की सप्लाई होने की बात को लेकर हरियाणा जागृति मोर्चा ने पार्क में बैठक की। इसमें कस्बा के मौजिज व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:57 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:57 AM (IST)
नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों को किया सम्मानित
नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, बवानी खेड़ा : बवानी खेड़ा में गांजा पकड़े जाने व गांजे की सप्लाई होने की बात को लेकर हरियाणा जागृति मोर्चा ने पार्क में बैठक की। इसमें कस्बा के मौजिज व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों को सम्मानित किया गया। हरियाणा जागृति मोर्चा के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता होशियार सिंह व बैठक का संयोजन हरियाणा जागृति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट राजेश सिधु ने की। इस दौरान एडवोकेट राजेश सिधु ने कहा कस्बे के अलावा आस-पास के गांव में कई युवा नशे की तरफ जा रहे है। इसके चलते उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। नशे को खत्म करने के लिए हमें प्रबुद्ध नागरिकों की आवश्यकता है। जो युवाओं को नशे करने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इसके लिए रविवार को कस्बे के वार्ड नम्बर के पार्क में बैठक बुलाई गई। इस दौरान उन प्रबुद्ध नागरिकों को बैठक में बुलवाया गया। इस दौरान हरियाणा जागृति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट राजेश सिधु व संरक्षक रामकिशन काजल ने ऐसे व्यक्तियों को फूल मालाओं व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर धर्मबीर कलोरिया, जगदीश तंवर, होशियार सिंह, चन्दु राम, नारायण गौरी, सुरेश कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति थे।

chat bot
आपका साथी