कोरोना में सेवा करने वाले तो खेल में नाम रोशन करने वालों होंगे आज सम्मानित

जागरण संवाददाता भिवानी गणतंत्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर को सील कर दिया गया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 10:20 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 10:20 AM (IST)
कोरोना में सेवा करने वाले तो खेल में नाम रोशन करने वालों होंगे आज सम्मानित
कोरोना में सेवा करने वाले तो खेल में नाम रोशन करने वालों होंगे आज सम्मानित

जागरण संवाददाता, भिवानी : गणतंत्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर को सील कर दिया गया है। चारों तरफ सड़कों पर बलियां लगाने के साथ बैरिकेडिंग कर दी गई है। कोरोना संक्रमण काल में लोगों की सेवा करने वाले शहरवासियों के अलावा खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा। भीम खेल स्टेडियम में होने वाले 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में परिवहन एवं कौशल विकास मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वह 9.58 में स्टेडियम में पहुंच कर ध्वजारोहण करेंगे।

गणतंत्र दिवस को शांति पूर्ण ढंग से बनाने के लिए जिले के सभी थानों सहित करीब 600 पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है। स्टेडियम के आस पास ही दो कंपनी तैनात रहेंगी। साथ ही सेक्टर रोड, हांसी रोड, कोर्ट रोड, चिड़ियाघर रोड सहित स्टेडियम को जाने वाले रास्तों पर बलियां लगाई गई है। उसमें बाकी आधे रास्ते पर बैरिकेड्स लगेंगे और पुलिस तैनात होगी। गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम चलने तक किसी भारी वाहन को जाने की इजाजत नहीं होगी। चेकिग अभियान जारी

गणतंत्र दिवस की तैयारियों पूरी होने के साथ ही पुलिस ने भी सख्ती की हुई है। सोमवार को पूरा दिन शहर में चेकिग अभियान चलाया गया। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन भी चेकिग अभियान चलाया गया। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों की चेकिग की। वह सीसीटीवी से भी नजर बनाए हुए है। नहीं होगा रंगारंग कार्यक्रम

कोरोना संक्रमण के समय होने के कारण बच्चों को इस बार गणतंत्र दिवस में शामिल नहीं किया जाएगा। बच्चों की तरफ से हर साल होने वाला रंगारंग कार्यक्रम नहीं होगा। कोई पीटी भी नहीं करवाई जाएगी। इस बार कुछ बच्चों योगा करके अवश्य कर दिखाएंगे। बच्चों की तरफ से योगा के करतब भी दिखाए जाएंगे। लिस्ट बनाई जा रही है। कोरोना संक्रमण के समय, विद्यार्थियों, खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। विभाग प्रमुख की तरफ से लिस्ट भेजी गई थी।

- जयबीर सिंह आर्य, उपायुक्त, भिवानी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का किया स्वागत

फोटो : 25बीडब्ल्यूएन 39 जेपीजी

72वें गणतंत्र दिवस पर स्थानीय भीम खेल परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में भाग लेने पहुंचे परिवहन एवं कौशल विकास मंत्री मूलचंद शर्मा का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर समारोह स्थल पर पहुंचेंगे तथा राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण करेंगे। सोमवार की शाम को परिवहन मंत्री लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे। विश्राम गृह में पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने मंत्री को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। विश्राम गृह में जिला प्रशासन की तरफ से उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह व एसडीएम महेश कुमार ने परिवहन मंत्री का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर विधायक घनश्याम दास सर्राफ और भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ के अलावा अनेक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी