कारपोरेट और आम जनता के बीच की है ये लड़ाई : गुरनाम सिंह

रबी की फसलों की कटाई का सीजन होने के बावजूद कितलाना टो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:03 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:03 AM (IST)
कारपोरेट और आम जनता के बीच की है ये लड़ाई : गुरनाम सिंह
कारपोरेट और आम जनता के बीच की है ये लड़ाई : गुरनाम सिंह

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : रबी की फसलों की कटाई का सीजन होने के बावजूद कितलाना टोल पर रविवार को आयोजित किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी व गौरव टिकैत ने पंचायत को संबोधित किया। संयुक्त अध्यक्ष मंडल की अगुवाई में संपन्न हुई महापंचायत में दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने आंदोलन के संदर्भ में लिए गए आठ निर्णय सुनाए। इस दौरान महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने भी अपने विचार रखे। महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आज कारपोरेट जगत और जनता के बीच जंग है। इसके लिए शोषित व पीड़ित वर्गों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया और अर्थव्यवस्था पर बड़े घरानों का कब्जा है। नीति निर्धारण करने वाली राज्यसभा में अरबपतियों का बोलबाला है जो अपने माफिक कानून बनवाते हैं। ये तीनों कृषि कानून इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि किसानों को घर में डा. भीमराव आंबेडकर की और अनुसूचित वर्ग के लोगों को चौ. छोटूराम की फोटो लगानी चाहिए ताकि समाज में एकजुटता बढ़ सके। संयुक्त किसान मोर्चा के युवा नेता गौरव टिकैत ने कहा कि भाजपा भाईचारे को तोड़ना चाहती है। लेकिन छत्तीस बिरादरी इस जनांदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है। महापंचायत में पारित किए गए 8 प्रस्ताव

महापंचायत के मुख्य वक्ता एवं दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने पारित किए गए आठ प्रस्तावों की जानकारी देते हुए बताया कि हर गांव में छत्तीस बिरादरी के सहयोग से 11-11 महिलाओं और पुरुषों की कमेटी बनाई जाएगी। हर घर और गाड़ी पर संयुक्त किसान मोर्चा का झंडा और स्टीकर लगाया जाएगा। संसद कूच की अभी से तैयारी की जाएगी। भाजपा और जजपा नेताओं के हर गांव में नो एंट्री के बोर्ड लगाए जाएंगे और उसके बावजूद आने पर शांतिपूर्ण ढंग से काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। राज्यपाल सत्यदेव शास्त्री, सतपाल मलिक, जगदीप धनखड़ और कप्तान अभिमन्यु को किसान आंदोलन के संदर्भ में पत्र लिखा जाएगा। जब तक आंदोलन चलेगा सभी बोर्डरों पर सभी खापें हर रोज खाद्य सामग्री भेजेंगी और संख्या बढ़ाएंगी। आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही सरकार : कुंडू

महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने और कुचलने का प्रयास कर रही है। लेकिन कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूरों ने इस आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया है। महापंचायत में 54 खाप, किसान, मजदूर, सामाजिक, व्यापारी और कर्मचारी संगठन शामिल हुए। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, गंगाराम श्योराण, बिजेंद्र बेरला, विनोद गुलिया, तुलसी ग्रेवाल, फूल सिंह श्योकंद, जगमति सांगवान, राजू मान, सुरेखा, कमल प्रधान, महंत सदानंद सरस्वती, रवि आजाद, विकास सीसर, जिले सिंह, ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व विधायक नृपेंद्र श्योराण, सुशील साहुवास, ने भी अपने विचार रखे।

ये भी रहे मौजूद

इस मौके पर रोशनलाल वशिष्ठ, कमलेश भैरवी, राजकुमार घिकाड़ा, सूरजभान सांगवान, आचार्य देवी सिंह, डिपी पहलवान, रामोतार बलियाली, कृष्णा छपार, मुकेश पहाड़ी, सुखदर्शन सरोहा, ओमप्रकाश सैनी, विनोद मोड़ी, रामकुमार कादयान, दुष्यंत कलकल, रघुबीर श्योराण, सीताराम शर्मा, अनिल शेषमा, सुभाष यादव, सूबेदार सत्यवीर, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी