राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के चेयरमैन के विरोध पर बिफरे अनुसूचित जाति के लोग

राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के चेयरमैन विजय सांपला का गत 31 जुलाई को ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:47 PM (IST)
राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के चेयरमैन के विरोध पर बिफरे अनुसूचित जाति के लोग
राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के चेयरमैन के विरोध पर बिफरे अनुसूचित जाति के लोग

जागरण संवाददाता, भिवानी : राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के चेयरमैन विजय सांपला का गत 31 जुलाई को सिरसा कार्यक्रम के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने संयुक्त किसान मोर्चा की आड़ में विरोध जताया गया। इसी के विरोध में बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अनुसूचित जाति के चेयरमैन के विरोध जताने पर कहा कि आयोग के अध्यक्ष का पद बहुत ही सम्मानित, प्रतिष्ठित एवं संवैधानिक होता है, जोकि गैर राजनीतिक पद होता है। इसे भारतीय संविधान के अनुसार पूरे देश के अनुसूचित समाज की समस्याओं के निराकरण हेतु बनाया गया है। इस किसानों की आड़ में किसी का विरोध करना सरासर अलोकतांत्रित तरीका हैं।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित मीटिग की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनमोहन भुरटाना ने की तथा विशेष रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र बडगुजर उपस्थित रहे। मनमोहन भुरटाना व विजेंद्र बड़गुजर ने कहा कि गत 31 जुलाई को सिरसा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के साथ अनुसूचित जाति समाज की समस्या एवं समाधान के बारे में विचार विमर्श करना था। उन्होंने कहा कि इस आयोग से समूची अनुसूचित समाज की भावना जुड़ी हुई है, ऐसे संवैधानिक गैरराजनीतिक पद के प्रतिष्ठित व्यक्ति का अपमान समूचे अनुसूचित समाज का अपमान है, जोकि सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैठक में एक निदा प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के अतिरिक्त राष्ट्रपति से इस विषय पर संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न घट सकें। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री कपूर लड़वाल, सतीश बड़सी, मंडल अध्यक्ष ईशरवाल राजदेव, खरक मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष तिलकराज, आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी