किसान आंदोलन में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी : शर्मा

किसान आंदोलन में महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। यह बात महि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:18 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:18 AM (IST)
किसान आंदोलन में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी : शर्मा
किसान आंदोलन में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी : शर्मा

जागरण संवाददाता, भिवानी : किसान आंदोलन में महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। यह बात महिला किसान नेता प्रेम शर्मा ने कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चाहे भारत बंद रहा हो, रेल रोको अभियान हो या किसान परेड हो, हिसार, रोहतक या चंडीगढ़ में प्रदर्शन रहा हो महिलाओं ने संयुक्त किसान मोर्चा के हर कार्यक्रमों में डटकर साथ दिया है। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि महिलाएं हर मोर्चे पर किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगी।

उन्होंने कहा कि ये हमारे बच्चों के भविष्य की लड़ाई है और जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं होते। हम मुड़कर नहीं देखेंगे और जीतकर ही घर वापसी करेंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन महीने में गैस का सिलेंडर 275 रुपए बढ़ाकर सरकार ने गृहणियों के रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबी को नहीं गरीबों को मिटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। उनके मनसूबे को कभी भी पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

रविवार को कितलाना टोल से बड़ा जत्था लोहारू उपमंडल के बहल कस्बे में होने वाली किसान पंचायत में शिरकत करने के लिये रवाना हुआ। इस मौके पर कितलाना टोल पर धरने की कमान बुजुर्गों ने संभाली।

इस अवसर पर मास्टर ताराचंद चरखी, कमल सिंह झोझू, बलवान सरपंच डोहकी, राय सिंह, मास्टर रणधीर सिंह, धर्मचंद, धर्मेन्द्र छपार, रणधीर, धनपत, रामनिवास, बाला देवी, रतन्नी देवी, ओमपति डोहकी, सूबेदार सतबीर सिंह इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी