देश के किसान-मजदूरों को कर्ज के बोझ तले दबा रही सरकार : सोमबीर

चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या हरियाणा की गठबंधन सरक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:35 PM (IST)
देश के किसान-मजदूरों को कर्ज के बोझ तले दबा रही सरकार : सोमबीर
देश के किसान-मजदूरों को कर्ज के बोझ तले दबा रही सरकार : सोमबीर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या हरियाणा की गठबंधन सरकार दोनों ही देश के किसान-मजदूरों को कर्ज के बोझ तले दबा रही हैं। यह बात दादरी से निर्दलीय विधायक और खाप सांगवान चालीस के प्रधान सोमबीर सांगवान ने रविवार को कितलाना टोल पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इन सरकारों की जन विरोधी नीतियों को लेकर आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रोजगार के लिए युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर मोदी सरकार को तीनों कृषि कानून रद करने होंगे। दादरी इंटक के जिला प्रधान सुशील धानक ने कहा कि कितलाना टोल से लेकर टीकरी बार्डर तक सर्व समाज किसान आंदोलन से साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बार किसान-मजदूरों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई। सांगवान खाप के सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश अनुसार योग दिवस के अवसर पर 21 जून को भाजपा-जजपा के नेताओं को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के नेता इस बहाने लोगों में जाना चाहते हैं ये किसान- मजदूरों को स्वीकार नहीं है। 178वें दिन भी धरना रहा जारी

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर चल रहे धरने के 178वें दिन खाप सांगवान चालीस से कन्नी प्रधान सूरजभान सांगवान, श्योराण खाप पच्चीस के प्रधान बिजेंद्र बेरला, फौगाट खाप के प्रवक्ता शमशेर फौगाट, जाटू खाप के मास्टर राजसिंह, ओमप्रकाश दलाल, सुभाष यादव, रामप्यारी, सुलोचना, प्रेमदेवी शर्मा, नींबो देवी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया।

इस अवसर पर ताराचंद चरखी, सुरेंद्र कुब्जानगर, रणधीर कुंगड़, राजू मान, राजसिंह बिरही, मीरसिंह नीमड़ीवाली, राजकुमार हड़ौदी, अधिवक्ता खुशीराम सांगवान, सुरेंद्र कटारिया, सत्यवान कालुवाला, लवली सरपंच, जगदीश हुई, महीपत डोहकी, सुरेश सांगवान, प्रेम सांगवान, अपूर्व यादव, सूबेदार सतबीर सिंह, सूबेदार जगबीर सिंह, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह, राजबीर, ईश्वर हड़ौदी, प्रेम देवी, राजो कितलाना इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी