ओलिपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को घर-घर तिरंगा फहराने का दिखा जुनून

दैनिक जागरण की मुहिम (देश को जिताएगा हरियाणा) से जुड़कर लोगों ने खिलाड़ियों को बढाया हौसला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:50 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:50 AM (IST)
ओलिपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को घर-घर तिरंगा फहराने का दिखा जुनून
ओलिपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को घर-घर तिरंगा फहराने का दिखा जुनून

जागरण टीम भिवानी : दैनिक जागरण की मुहिम (देश को जिताएगा हरियाणा) का आगाज बहुत ही जोर शोर से हुआ। भीम स्टेडियम से उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने हरी झंडी दिखा कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया तो युवाओं में जोश देखते ही बन रहा था। भीम स्टेडियम से युवा, किशोर कोच आदि जब यात्रा के साथ शहर में निकले तो जिसने भी देखा वह उत्साहवर्धन करता नजर आया। सबकी जुबां पर था टोक्यो ओलिपिक में हरियाणवी खिलाड़ी परचम लहराएंगे। गोल्डन पंच लगा देश के लिए मेडल जीतेंगे। इसके बाद तो आटो और ई-रिक्शा चालकों ने अपने वाहनों पर तिरंगा लगाया तो सामाजिक संगठनों ने भी इसके लिए मुहिम चलाई। ओलिपिक के आगाज होने के साथ ही मिनी क्यूबा भिवानी में खेल प्रेमियों पर इसका जोश और जुनून नजर आया। सब जगह एक ही आवाज आ रही थी जीतेंगे भई जीतेंगे हमारे खिलाड़ी टोक्यो जीतेंगे। भीम स्टेडियम से रवाना हुई तिरंगा यात्रा ने जगाया जोश

तिरंगा यात्रा को भीम स्टेडियम से उपायुक्त जयवीर सिंह आर्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके बाद यह यात्रा हांसी रोड, बासिया भवन, लघु सचिवालय, चिड़ियाघर आदि होते हुए भीम स्टेडियम पहुंची। इससे पहले उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को तिरंगा घर-घर लहराने की शपथ दिलाई। उनको झंडे वितरित किए। ओलिपिक में गए सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई दी। यह भी कहा कि टोक्यो में पदक जीत कर आने पर प्रशासन और सामाजिक संगठन अपने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत करेंगे। तिरंगा यात्रा में ये रहे शामिल

दैनिक जागरण की पहल और उपायुक्त के निर्देश पर डीएसओ परसराम ने इस आयोजन को कराया। डीएसओ ने दूरभाष पर दैनिक जागरण का आभार प्रकट किया। ओलिपिक गए खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई दी। इस आयोजन की जिम्मेदारी कोच वेदप्रकाश लांबा ने संभाली। इस मौके पर कोच वुशू कोच राजेश, कबड्डी कोच संजय, क्रिकेट कोच अनिल, कुश्ती सुरेश कुमार, बाक्सिग कोच अनिल कुमार, हैंडबाल कोच नीरज शर्मा, वेट लिफ्टिंग कोच गोपालकृष्ण, जूडो विक्रम कोच, फुटबाल कोच दीपक हुड्डा, साइकिलिग कोच रणवीर सिंह, मुक्केबाजी कोच गौरव व संदीप, नवीन सैनी जिमनास्टिक कोच, सुमन एथलेटिक्स कोच, देवेंद्र एथलेटिक्स, राजेश एथलेटिक्स कोच, वालीबाल कोच नीरज, महेंद्रा, रोबिन, आदि मौजूद रहे। ई-रिक्शा और आटो चालकों ने तिरंगा लगा बढ़ाया हौसला

आटो और ई-रिक्शा को डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने तिरंगे वितरित किए। सबने अपने आटो और ई-रिक्शा पर तिरंगा लगा कर टोक्यो ओलिपिक गए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम का आयोजन फुटपाथ रेहड़ी ई-रिक्शा एवं आटो यूनियन के प्रधान रामनिवास शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि सब आटो चालकों से बात कर उनके आटो पर तिरंगा लहराया जाएगा और ओलिपिक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जाएगा।

:::::::::::::::::::::::::

ओलिंपिक में मेडल जीतकर लाने पर खिलाड़ियों का होगा शानदार स्वागत: उपायुक्त

जागरण संवाददाता, भिवानी : उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भाग लेने वाले भिवानी के खिलाड़ियों को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी है। जिला से तीन खिलाड़ियों का ओलिंपिक में जाना अपने आप में गर्व की बात है। पदक जीतकर लाने पर खिलाड़ियों का भिवानी में जिला प्रशासन व सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर भव्य एवं शानदार स्वागत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलिंपिक में जिला भिवानी से गांव देवसर से मनीष कौशिक 63 किलो ग्राम भार वर्ग में, विकास कृष्ण यादव 69 किग्रा भार वर्ग में और पूजा बोहरा 75 किलो भार वर्ग में बाक्सिग के रिग में उतरेंगे। उपायुक्त ने कहा है कि यहां के खिलाडि़यों ने भिवानी को छोटी काशी से मिनी क्यूबा के रूप में पहचान दिलवाने का काम किया है। भिवानी का न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में नाम है। यहां के बाक्सरों ने अपने दमखम से पूरे विश्व में अपना परचम फहराने का काम किया है।

उपायुक्त ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतकर आने वाले खिलाडि़यों को सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर भव्य और शानदार स्वागत किया जाएगा ताकि अन्य युवा खिलाड़ी भी आगे बढ़ने की प्रेरणा लें।

chat bot
आपका साथी