धुंध से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

जिले में बूंदाबांदी के बाद धुंध छानी शुरू हो गई है। ढिगावा मंडी क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM (IST)
धुंध से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
धुंध से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

जागरण टीम, भिवानी : जिले में बूंदाबांदी के बाद धुंध छानी शुरू हो गई है। ढिगावा मंडी क्षेत्र में सुबह के समय धुंध छाई। मौसम विज्ञानियों की माने तो धुंध फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई और वह 11.4 तक पहुंच गया। दूसरी तरफ शुक्रवार को धूप खिलने से आम आदमी को ठंड से राहत मिली।

जिले में दो दिन से धूप नहीं खिलने से ठंड बढ़ने के साथ आम आदमी भी परेशान था। स्माग भी तेजी से फैल रहा था। लेकिन वीरवार को हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में परिवर्तन कर दिया। शुक्रवार सुबह हाईवे पर धुंध देखने के साथ ढिगावा मंडी क्षेत्र के खेतों में धुंध दिखी। यह धुंध किसानों को फसल में फायदा देगी। तापमान में भी बदलाव होने से किसान अपनी फसल की तरफ ध्यान दे रहे हैं।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री तक पहुंच गया है वहीं अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी और दिन में धूप खिलने से आम आदमी को ठंड दिन में राहत मिली है। धुंध से हुई परेशानी

दिसंबर के प्रथम सप्ताह में ही धुंध छाने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहे है। वाहनों की रफ्तार कम हुई है। वहीं ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ऐसे मौसम में लोगों से धीरे वाहन चलाने की सलाह दी है। पुलिस की तरफ से उन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान भी छेड़ने की तैयारी कर ली है जो रात के समय में हादसों का कारण बन सकते हैं। वहीं बड़े लोडेड वाहन के साथ ट्रैक्टर ट्राली या अन्य वाहनों पर यह रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी