48 घंटे बाद दो दर्जन गांवों में बहाल हो सकी अस्थायी बिजली आपूर्ति

ढिगावा मंडी क्षेत्र में पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में रोज बारिश हो रही है जिसके चलते तापमान में भी गिरावट हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 05:32 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 05:32 AM (IST)
48 घंटे बाद दो दर्जन गांवों में बहाल हो सकी अस्थायी बिजली आपूर्ति
48 घंटे बाद दो दर्जन गांवों में बहाल हो सकी अस्थायी बिजली आपूर्ति

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : क्षेत्र में पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में रोज बारिश हो रही है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट हुई है। सुबह शाम हलकी ठंड के बीच मौसम खुशगवार बना हुआ है। लगातार तीसरे दिन भी हुई बारिश से ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। रविवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिसके बाद फिर तेज बारिश हुई जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से कपास के खेतों में बरसात का पानी खड़ा होने के कारण कपास के पौधों के जलने की शिकायत शुरू हो गई है। कृषि अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया है कि कपास के खेत में खड़ा बरसात के पानी की निकासी जल्द होनी चाहिए नहीं तो कपास के पौधों में नुकसान हो सकता है।

क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव में 48 घंटे बाद रविवार को अस्थाई रूप से बिजली सप्लाई की गई। शुक्रवार को आई तेज अंधकार में बिजली के पोल का जमीन पर गिर गए थे. निगम के पास बिजली पोल की व्यवस्था ना होने के कारण 48 घंटे बाद अस्थाई रूप से बिजली सप्लाई की गई वहीं करीब दर्जन गांव में घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली सप्लाई नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी