टारगेट टोक्यो : टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए जिले में हजारों तिरंगा फहराएंगे आज

जागरण संवाददाता चरखी दादरी 23 जुलाई शुक्रवार से शुरू हो रहे टोक्यो ओलिपिक में भारती

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:56 AM (IST)
टारगेट टोक्यो : टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए जिले में हजारों तिरंगा फहराएंगे आज
टारगेट टोक्यो : टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए जिले में हजारों तिरंगा फहराएंगे आज

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : 23 जुलाई शुक्रवार से शुरू हो रहे टोक्यो ओलिपिक में भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई व उनके दमदार प्रदर्शन की कामना को लेकर दैनिक जागरण की ओर से शुरू किए गए टारगेट टोक्यो अभियान से जुड़कर आज दादरी जिले में हजारों लोग तिरंगा फहराएंगे। इस अभियान में जिले के खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों के साथ-साथ सामाजिक संगठन, खेल एकेडमी, स्कूल भी जुड़ेंगे तथा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए तिरंगा फहराएंगे। बता दें कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी विशेष पहचान बनाई है। टोक्यो ओलिपिक में भी उम्मीद है कि हरियाणा के खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ियों के साथ साथ अपना लोहा मनवाएंगे। टारगेट टोक्यो अभियान में ओलिपियन खिलाड़ी विनेश फौगाट के ताऊ व गीता-बबीता फौगाट के पिता द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फौगाट भी गांव बलाली में तिरंगा फहराकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। ये स्कूल होंगे शामिल

अभियान में गांव बिरोहड़ स्थित एचडी स्कूल, गांव कादमा स्थित सरस्वती स्कूल, गांव असावरी स्थित डीएसएम स्कूल, गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल, गांव चरखी स्थित ग्रीन मीडोज स्कूल, गांव बिगोवा स्थित बीएसवीएन स्कूल, गांव इमलोटा स्थित सर्वोदय स्कूल आफ साइंस, वैश्य शिक्षण संस्थान में तिरंगा फहराया जाएगा। इनके अलावा दादरी की कैप्टन जिले सिंह एकेडमी में भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ये संगठन भी आए साथ

टारगेट टोक्यो अभियान में दादरी नगर व्यापार मंडल, पूर्ण मार्केट एसोसिएशन, झांसी की रानी प्रेरणा संगठन, सेढू पूरी युवा क्लब गांव बेरला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आंबेडकर युवा क्लब साहूवास, जैन स्थानक, फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल, रक्तवीर परिवार भी दैनिक जागरण के साथ आए हैं। खिलाड़ी भी फहराएंगे तिरंगा

दादरी के बलिदान स्मारक स्टेडियम में 23 जुलाई को खिलाड़ियों द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। गांव बेरला स्थित बाबा सेढू पूरी अखाड़ा में भी ओलिपिक में खिलाड़ियों की जीत की कामना की जाएगी। जनता पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन, दादरी जिला बैडमिटन एसोसिएशन के तत्वाधान में खिलाड़ियों द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। बाढड़ा में होंगे कार्यक्रम

बाढड़ा उपमंडल के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर व्यापारियों द्वारा भी तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं गांव काकड़ौली सरदारा मंदिर में हवन आयोजित कर खिलाड़ियों के लिए मंगल कामनाएं की जाएंगी। कोविड नियमों की करें पालना

दैनिक जागरण आप सभी से अपील करता है कि खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए तिरंगा फहराते समय कोविड-19 नियमों की पालना जरुर करें। किसी भी स्थान पर एकत्रित होते समय शारीरिक दूरी का ध्यान रखें, फेस मास्क लगाकर रखें। समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। तिरंगा फहराते समय ये भी रखें ध्यान

ओलंपिक खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए तिरंगा फहराते समय इसके मान-सम्मान से संबंधित कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें। तिरंगे को कभी भी उल्टा न फहराएं। तिरंगा सूती, सिल्क या खादी का होना चाहिए। प्लास्टिक का झंडा न फहराएं। फहराते वक्त झंडा फटा हुआ या क्षतिग्रस्त नहीं होना चाहिए। न ही झंडे का रंग उड़ा होना चाहिए। झंडे पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं होना चाहिए। झंडा जमीन से नहीं छूना चाहिए। इन नंबरों पर भेजें फोटो

दैनिक जागरण के टारगेट टोक्यो अभियान के तहत आप तिरंगा फहराने के बाद अपनी फोटो या तिरंगे के साथ सेल्फी को 9896344310, 9355667731 या फिर 8053838842 नंबर पर भेज सकते हैं।

chat bot
आपका साथी