मौसम : दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने, बादल छाए रहने से तापमान गिरा, बाजारों में कारोबार रहा प्रभावित

जागरण संवाददाता चरखी दादरी वीरवार को दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने आसमान पर घने बादल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:50 AM (IST)
मौसम : दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने, बादल छाए रहने से तापमान गिरा, बाजारों में कारोबार रहा प्रभावित
मौसम : दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने, बादल छाए रहने से तापमान गिरा, बाजारों में कारोबार रहा प्रभावित

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : वीरवार को दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने, आसमान पर घने बादल छाए रहने के चलते मौसम ने फिर से करवट ली है। हालांकि खबर लिखे जाने तक जिले में कहीं भी बारिश नहीं होने की सूचना है। दोपहर दो बजे बाद बदले मौसम के चलते तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आने से पिछले एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी व उमस से लोगों को कुछ राहत मिली। पिछले 24 घंटों के दौरान दादरी जिले में अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दोपहर दो बजे बाद अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम का असर दादरी नगर के बाजारों, मंडियों, सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखाई दिया। दोपहर तक बाजारों में खासी चहल पहल थी। लेकिन उसके बाद प्रतिकूल मौसम के चलते खरीदार काफी कम संख्या में दिखाई दिए। हालांकि जिले में कहीं से भी खबर लिखे जाने तक बारिश होने की जानकारी नहीं मिल पाई। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले दो तीन दिनों के दौरान जिले में कहीं मध्यम तो कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट का भी सिलसिला जारी होने का अंदेशा जताया गया है। हवाओं का रूख ठीक रहा तो अगले सप्ताह तक मानसून की वर्षा से लोगों को गर्मी, उमस से निजात मिल सकती है। अस्पतालों में बढ़ी भीड़

मौसम में आ रहे बदलाव के चलते दादरी जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से संक्रामक व वायरस से जुड़ी बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां के निजी व सरकारी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की भीड़ देखकर स्थिति की गंभीरता का अनुमान लगाया जा सकता है। अस्पतालों में वायरल, टायफाइड, मलेरिया, श्वास, दमा, अस्थमा, एलर्जी, उच्च रक्तचाप इत्यादि से प्रभावित मरीज अधिक दिखाई दे रहे है। दादरी नगर के चिकित्सक डा. मेजर योगेंद्र देशवाल ने बताया कि बीमारियों से बचाव के लिए हमें खान-पान व रहन-सहन में जरूरी बदलाव करने चाहिए। इसके साथ साथ स्वच्छता के प्रति भी जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि फेस मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। फेस मास्क केवल कोरोना संक्रमण ही नहीं बल्कि सभी प्रकार की वायरस से जुड़ी बीमारियों से बचाव करता है।

chat bot
आपका साथी