देश की आजादी के लिए भी स्वामीजी का रहा है बड़ा योगदान : चरणदास

जागरण संवाददाता भिवानी स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गइ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 06:43 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 06:43 AM (IST)
देश की आजादी के लिए भी स्वामीजी का रहा है बड़ा योगदान : चरणदास
देश की आजादी के लिए भी स्वामीजी का रहा है बड़ा योगदान : चरणदास

जागरण संवाददाता, भिवानी : स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विशेष सानिध्य बाल योगी महंत चरणदास महाराज का रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल की संचालिका सावित्री यादव ने की। इस अवसर पर देश की एकता व अखंडता को कायम रखने, पानी और पर्यावरण को बचाने व नशे से दूर रहने का संकल्प भी करवाया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महंत चरण दास महाराज ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का देश में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपने समय काल भी देश में फैली कुरीतियों को खत्म करने का काम किया। वेद शास्त्रों का ज्ञान दिया। संस्कार और संस्कृति व चरित्र से जुड़ने की प्रेरणा दी। इसलिए हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र के उत्थान में आगे आना चाहिए। उन्नीसवीं शताब्दी के महान समाज-सुधारकों में स्वामी दयानंद सरस्वती का नाम अत्यंत श्रद्धा के साथ लिया जाता है। उन्होंने भारत में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए 1876 में हरिद्वार के कुंभ मेले में आवाज उठाई। स्वामी दयानंदजी का कहना था कि विदेशी शासन किसी भी रूप में स्वीकार करने योग्य नहीं होता। स्वामीजी महान राष्ट्र-भक्त और समाज-सुधारक थे। इस अवसर पर ध्यान दास महाराज, अशोक कुमार भारद्वाज, विवेकानंद हाई स्कूल की संचालिका सावित्री यादव, सुमित्रा देवी, सरला देवी ,माया देवी, उर्मिला देवी, अंजु शर्मा, सुनील, पवन कुमार , रिकू, नव्या और आरोही सहित अन्य के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी