इनसो स्थापना दिवस में दादरी जिले से पहुंचेंगे छात्र और युवा : द्वारका

जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो का स्थापना दिवस पांच अगस्त को रोहतक में आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:53 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:53 AM (IST)
इनसो स्थापना दिवस में दादरी जिले से पहुंचेंगे छात्र और युवा : द्वारका
इनसो स्थापना दिवस में दादरी जिले से पहुंचेंगे छात्र और युवा : द्वारका

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो का स्थापना दिवस पांच अगस्त को रोहतक में आयोजित किया जाएगा। इनसो स्थापना दिवस समारोह में दादरी जिले से सैंकड़ों छात्र रोहतक पहुंचेंगे जिले के छात्र वर्ग में स्थापना दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह बात जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के दादरी आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। छात्रों को स्थापना दिवस का न्यौता देते हुए नरेश द्वारका ने कहा कि इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में इनसो छात्रों के हितों के लिए कृत संकल्प है। छात्रों के सामने आने हर परेशानी का इनसो ने सदैव डट कर विरोध किया है। नरेश द्वारका ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्राइवेट नौकरियों में हरियाणा के युवाओं को 75 फीसद का आरक्षण देकर युवाओं से किया अपना वायदा पूरा किया है। इस अवसर पर हल्काध्यक्ष राजेश फौगाट, राजेश सांगवान झोझू, भूपेंद्र बौंद, सांगवान चरखी, सूरज बेनीवाल, संजीत धवन, सोनू कान्हड़ा, रमन दूधवा, अतुल फौगाट, विक्की मोरवाला, दीपेश कारी, राजेश अटेला, सरजीत चांगरोड, भूप मांढी, रामफल कादमा, मा. रामकुमार कादमा, डा. सुरेंद्र डाला, विजय इनसो, सतेंद्र दातौली, राजेंद्र हुई, संदीप धारणी, विकास बाढड़ा, जयभगवान उमरवास, सोमबीर जीतपुरा, श्याम लाल लोहरवाड़ा, आनंद बडराई, टीनू बड़राई, अरविद सांगवान, संजीत खेड़ी, रिकू खेड़ी बत्तर, सोमबीर नौरंगाबास, वीरेंद्र अटेला, धनसिंह कारी, सुरेंद्र पैंतावास, धर्मेंद्र घीकाड़ा, नरेश कासनी, नरेश गोपालवास इत्यादि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी