हड़ताल : नहीं थमेगा रोडवेज का पहिया, बिजली पानी और स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रखने के प्रबंध

जागरण संवाददाता भिवानी एसकेएस को छोड़ बाकी यूनियन हड़ताल से पीछे हटने के बाद अब लग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:58 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:58 AM (IST)
हड़ताल : नहीं थमेगा रोडवेज का पहिया, बिजली पानी और स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रखने के प्रबंध
हड़ताल : नहीं थमेगा रोडवेज का पहिया, बिजली पानी और स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रखने के प्रबंध

जागरण संवाददाता, भिवानी : एसकेएस को छोड़ बाकी यूनियन हड़ताल से पीछे हटने के बाद अब लग रहा है कि हड़ताल का मिलाजुला असर ही रहेगा। 26 नवंबर को होने वाली हड़ताल के दिन अब रोडवेज का पहिया भी नहीं थमेगा। हालांकि 11 से 1 बजे तक पहिया जाम रखने की बात कही गई है लेकिन यूनियनें एक नहीं होने से लगता नहीं रोडवेज का पहिया जाम होगा। वैसे भी प्रशासन ने हड़ताल से निपटने के लिए प्रबंध किए हैं। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। रोडवेज, बिजली-पानी और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। बिजली व्यवस्था निर्बाध रहेगी, कर्मचारी किए तैनात

बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए निगम ने पूरे प्रबंध किए हैं। कर्मचारियों की छुट्टी रद की गई हैं। वैसे भी एक ही कर्मचारी यूनियन हड़ताल पर है। ज्यादातर कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

रणवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता

बिजली निगम। रोडवेज व्यवस्था सुचारू रहेगी

सभी बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। भिवानी डिपो की तरफ से उचित प्रबंध किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए कहा गया है। यात्रियों को रोडवेज की बस सेवा पूरी मिलेगी। सभी रूटों पर बसें दौड़ेंगी।

भरत सिंह परमार, यातायात प्रबंध

भिवानी डिपो। सभी एंबुलेंस रहेंगी अलर्ट, कर्मचारी भी रहेंगे तैनात

हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। सभी कर्मचारियों को तैनात रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा एंबूलेंस 24 घंटे अलर्ट रहेंगी। आपात स्वास्थ्य सुविधा के लिए हमने पूरे प्रबंध किए हैं।

डा. सपना गहलावत, सीएमओ

भिवानी। हमारी यूनियन पूरी तरह से हड़ताल पर है। मांगों के समर्थन में हर हाल में प्रदर्शन होगा हड़ताल होगी। इसके लिए रोडवेज कर्मचारी तैयारी हैं। दूसरी यूनियन कितना साथ देती हैं इसके बारे में 26 को पता चलेगा।

नरेंद्र दिनोद, वरिष्ठ राज्य उप प्रधान, रोडवेज वर्कर यूनियन, सकसं 11 से एक बजे तक रोडवेज की रहेगी हड़ताल

भिवानी डिपो में सुबह 11 से 1 बजे तक हड़ताल रहेगी। इस दौरान भिवानी डिपो की बसें नहीं चलेंगी। मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारी अपने मांगों को लेकर अडिग हैं।

प्रकाश, रोडवेज महासंघ राज्य प्रधान

chat bot
आपका साथी