खेल प्रशिक्षकों ने मांगे जूडो, कुश्ती और वुशू के लिए हाल

खेल विभाग में आमतौर पर जिला खेल अधिकारी ही खेल प्रशिक्षकों की स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 07:55 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 07:55 AM (IST)
खेल प्रशिक्षकों ने मांगे जूडो, कुश्ती और वुशू के लिए हाल
खेल प्रशिक्षकों ने मांगे जूडो, कुश्ती और वुशू के लिए हाल

जागरण संवाददाता, भिवानी :

खेल विभाग में आमतौर पर जिला खेल अधिकारी ही खेल प्रशिक्षकों की समस्याएं सुनते हैं। शुक्रवार को पहला मौका रहा जब उपायुक्त अंशज ¨सह ने खेल प्रशिक्षकों की बैठक ली। उनकी और खिलाड़ियों की समस्याएं जानी। खेल प्रशिक्षकों ने जूडो, कुश्ती और वुशू के हाल बनवाने की मांग की। खेल का सामान अभी तक नहीं आने की बात भी बैठक में खेल प्रशिक्षकों ने रखी। विभिन्न मांगों पर उपायुक्त ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जो भी जरूरी हो उसका इस्टीमेट बनाकर भेजें। जो जिला प्रशासन से संभव होगा किया जाएगा। इसके अलावा जो जरूरी होगा उसे विभाग के आला अधिकारियों को भेजा जाएगा और जरूरतों को पूरा कराया जाएगा। बॉ¨क्सग हाल में 3-3 दिन कराएं अभ्यास बॉ¨क्सग कोच अनिल ने मुक्केबाजों को बॉ¨क्सग हाल में अभ्यास कराने की अनुमति के लिए आग्रह किया तो डीसी ने दोनों कोच को नसीहत दी कि वे सप्ताह में 3 दिन हाल और तीन दिन ग्राउंड में मुक्केबाजों को अभ्यास कराएं। लॉन टेनिस का टूटा नेट होगा ठीक उपायुक्त के सामने प्रशिक्षक ने लॉन टेनिस के जाल (नेट)टूटा होने की बात उठाई तो उपायुक्त ने भरोसा दिया कि टूट चुके जाल को ठीक कराया जाएगा। पोल वाल्ट के गद्दे भी जल्द सुलभ कराएंगे बैठक में खेल प्रशिक्षकों ने मांग उठाई कि पोल वाल्ट के गद्दे नहीं हैं। भीम स्टेडियम में इन गद्दों की व्यवस्था कराई जाए। इस पर उपायुक्त ने भरोसा दिया कि गद्दों की व्यवस्था भी कराई जाएगी। खेल प्रशिक्षकों से जानी उनकी उपलब्धियां उपायुक्त ने खेल प्रशिक्षकों से उनकी उपलब्धियां जानी। खेल प्रशिक्षकों ने अपनी उपलब्धियां बताईं और कहा कि सुविधाएं बढ़ें तो उपलब्धियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं। सुरक्षा की ²ष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं भीम स्टेडियम में सुरक्षा के लिहाज से ठोस कदम उठाने के लिए भी बात उठी। स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई। उपायुक्त ने भी भरोसा दिया कि इसके लिए नियमानुसार काम करने के लिए तैयार हैं। खेल प्रशिक्षकों ओर खिलाड़ियों की समस्याएं जानी उपायुक्त ने बैठक में खेल प्रशिक्षकों ओर खिलाड़ियों की समस्याएं जानी। यहां बनी समस्याओं के बारे में भी अपडेट ली। सभी समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिया।

जेजी बनर्जी, जिला खेल अधिकारी।

chat bot
आपका साथी