कितलाना टोल पर धरना रहा जारी, पूरी सफलता के साथ ही घर वापसी करेंगे किसान : सोमबीर

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहे किसान आंदोलन में सभी मांगे माने जाने पर ही जीत हासिल करके किसान घर वापसी करेंगे। यह बात बुधवार को दादरी से निर्दलीय विधायक व खाप सांगवान चालीस के प्रधान सोमबीर सांगवान ने कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि फैलाई जा रही अफवाहों पर किसान विश्वास ना करें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:52 PM (IST)
कितलाना टोल पर धरना रहा जारी, पूरी सफलता के साथ ही घर वापसी करेंगे किसान : सोमबीर
कितलाना टोल पर धरना रहा जारी, पूरी सफलता के साथ ही घर वापसी करेंगे किसान : सोमबीर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहे किसान आंदोलन में सभी मांगे माने जाने पर ही जीत हासिल करके किसान घर वापसी करेंगे। यह बात बुधवार को दादरी से निर्दलीय विधायक व खाप सांगवान चालीस के प्रधान सोमबीर सांगवान ने कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि फैलाई जा रही अफवाहों पर किसान विश्वास ना करें। चार दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चे की बैठक होगी जिसमें आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी। उनके अनुसार पूरी सफलता प्राप्ति तक सभी खापें आंदोलन को समर्थन जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाकर सकारात्मक कदम उठाया है। आगे भी आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा से बातचीत करके बाकी मांगों पर विचार करते हुए उन्हें स्वीकार करना होगा तभी किसान खुशी खुशी घर वापसी करेंगे। कितलाना टोल पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह को उनके 135 वें जन्मदिवस पर किसानों द्वारा उनको याद किया गया। उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन का महान योद्धा बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला कार्यकारी सचिव कामरेड ओम प्रकाश ने कहा कि गुलाम भारत की पहली निर्वासित सरकार राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में काबुल में 1915 में बनाई गई थी और उनको राष्ट्रपति बनाया गया था। उन्होंने अपनी पूरी जमीन जायदाद व संपत्ति गरीबों के उत्थान के लिए लगा दी। वे हिन्दु- मुस्लिम एकता के प्रतीक थे और प्रेम धर्म की स्थापना की थी।

340वें दिन भी जारी रहा धरना

कितलाना टोल पर चल रहे धरने के 340वें दिन सांगवान खाप चालीस से नरसिहं सांगवान डीपीई, सर्वजातीय श्योराण खाप पच्चीस से बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से रणधीर सिढ़ान, चौ. छोटूराम, डा. आंबेडकर मंच से बलबीर सिंह बजाड़, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सुखदेव पालवास, किसान महिला मोर्चा से रतनी, नन्हीं, चंद्रकला, लक्ष्मी, कृष्णा डोहकी व बिमला कितलाना ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश व किसान नेता रणधीर घिकाड़ा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सूरजभान झोझू, अजीत धनाना, राजबाला धनाना, रणधीर घिकाड़ा, सुशीला धनाना, सूबेदार सतबीर सिंह, राजकरण सरपंच पांडवान, महीपाल आर्य छपार, अब्दुल अली, जयपाल जांगड़ा, रमेश शर्मा, रामानंद धानक, ईश्वर दातौली, प्रताप सिंह सिंहमार, मास्टर सुरेंद्र गोरीपुर, करतार चरखी इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी