व्यापारियों की समस्याओं का करेंगे समाधान

जागरण संवाददाता,भिवानी : व्यापारी कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता का राजपूत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Mar 2018 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 27 Mar 2018 07:37 PM (IST)
व्यापारियों की समस्याओं का करेंगे समाधान
व्यापारियों की समस्याओं का करेंगे समाधान

जागरण संवाददाता,भिवानी : व्यापारी कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता का राजपूत धर्मशाला में अभिनंदन किया गया। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान भानुप्रकाश ने की। व्यापारियों ने मांगों व समस्याओं को लेकर मांग पत्र गुप्ता के समक्ष रखा। नवनियुक्त सदस्य विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने कहा कि वे इस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे और व्यापारियों व उद्योगपतियों की हर समस्या को व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से सरकार से हल करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड सरकार व व्यापारियों के बीच एक कड़ी का काम करेगा और भ्रष्ट अधिकारियों की सूची सरकार के सामने रखेगा। व्यापारियों ने जो मांगें उनके सामने रखी हैं, वे उसे सरकार तक पहुंचाएंगे तथा लागू करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। 8 अप्रैल को आइटीआइ मैदान, रोहतक में विराट व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री समेत अनेक मंत्री व्यापारियों से सीधे रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं का निदान करेंगे। जिला प्रधान भानुप्रकाश ने इस कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया और गुप्ता को सदस्य बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर गिगराज जैन, गिरधारी लाल, वीरभान जांगड़ा, पूर्णचंद आजाद, किशनलाल जैन, राजकुमार यादव, राकेश गौड़, राजरतन कसेरा, नवीन गुप्ता, देवराज मेहता, रामअवतार, रीतेश मित्तल, रवि भगनका, हरी¨सह सांगा समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी