मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी न दिए जाने को लेकर सामाजिक जनसंगठनों ने किया प्रदर्शन

औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज सफाई करते समय दो सफाई कर्मचारियों की मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों को नौकरी न दिए जाने के रोष स्वरूप सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सीटू व मृतक परिवार के आश्रित सदस्यों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:40 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:40 AM (IST)
मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी न दिए जाने को लेकर सामाजिक जनसंगठनों ने किया प्रदर्शन
मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी न दिए जाने को लेकर सामाजिक जनसंगठनों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, भिवानी : औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज सफाई करते समय दो सफाई कर्मचारियों की मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों को नौकरी न दिए जाने के रोष स्वरूप सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू व मृतक परिवार के आश्रित सदस्यों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव सुरजभान जटासरा, सीटू नेता ओम प्रकाश दलाल संयुक्त रूप से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर सात दिन के अंदर समझौता लागू नहीं हुआ तो 22 से 25 जून तक डीसी दफ्तर पर पड़ाव डालकर न्याय की मांग करेंगे। गौरतलब होगा कि औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज सफाई करते समय एक मई सन् 2018 को दो सफाई कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी। सफाई कर्मियों की मृत्यु के बाद सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा क बैनर तले नगर पालिका कर्मचारियों ने बड़ा आंदोलन किया था। आंदोलन किया था। आंदोलन के दबाव में सकसं की उस समय के उपायुक्त के साथ लिखित रूप में समझौता हुआ था। उपायुक्त के साथ लिखित समझौता तीन साल के बाद भी लागू नहीं हुआ।

मृत सफाई कर्मचारी राजेश के आश्रित सदस्य संगीता, सरीता, दीक्षा ने बताया कि परिवार के सदस्य को पार्ट-2 के तहत नौकरी देने का लिखित समझौता हुआ था जो कि तीन साल उपरांत भी लागू नहीं हुआ। सीवरेज सफाई करते समय मृत्यु प्राप्त परिवारों का रोजगार जाने से रोजी रोटी का संकट आ गया है। सर्व कर्मचारी संघ मांग करता है कि आश्रित सदस्य को जल्द से जल्द नौकरी दी जाये। अन्यथा आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर सुरजभान जटासरा, सुशील आलमपुर, सुखदेव, करतार सिंह, ओम प्रकाश घुसकानी, सज्जन सिगला, दिलबाग सिंह, फूल कुमार सहित अनेक कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी