हरियाणा शारीरिक शिक्षकों ने की जोरदार नारेबाजी

हरियाणा शारीरिक शिक्षकों के धरने का युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने समर्थन किया। उन्होंने शिक्षकों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:52 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 07:52 AM (IST)
हरियाणा शारीरिक शिक्षकों ने की जोरदार नारेबाजी
हरियाणा शारीरिक शिक्षकों ने की जोरदार नारेबाजी

जागरण संवाददाता, भिवानी: स्थानीय लघु सचिवालय के बाहर लगातार चल रहे हरियाणा शारीरिक शिक्षकों के धरने का युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने समर्थन किया। उन्होंने शिक्षकों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया।

उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। अगर भाजपा सरकार विधानसभा में नौकरी बहाली के लिए विधेयक लेकर आती है तो विपक्ष उनका समर्थन करता है। नहीं तो कांग्रेस पार्टी अपने सभी विधायकों का समर्थन पत्र देकर पुरजोर मांग करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आए दिन नए नए कानून बनाकर किसान व कर्मचारी वर्ग को परेशान करने में लगी हुई है। सत्ता में आने से अब तक सरकार ने कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया है, जिससे किसी का भला हो सके।

हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा ने आरोप लगाया कि गठबंधन की सरकार पीटीआइ से बदले की भावना से कार्य कर रही है। हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति द्वारा 18 जुलाई को जींद में खाप पंचायत सम्मेलन किया जाएगा। इसके लिए भिवानी खाप पंचायतों को निमंत्रण पत्र भी तालमेल कमेटी द्वारा दिये गए।

बुधवार के क्रमिक अनशन पर ब्लॉक भिवानी मनोज तिगड़ाना, वेद प्रकाश गौरीपुर, सुनीता रोहिल्ला, पुष्पा रानी बैठे। क्रमिक धरने की अध्यक्षता मदन लाल सरोहा व मंच का संचालन मीनू पीटीआइ द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभिजीत लाल सिंह जिला प्रधान युवा कांग्रेस भिवानी, कृष्ण अलखपुरा ब्लॉक प्रधान युवा कांग्रेस, संदीप चौहान पुर, श्रीराम जांगड़ा पूर्व प्रधान जांगड़ा समाज, लालचंद जांगड़ा, होशियार सिंह घनघस सेवानिवृत सहायक सचिव, संदीप सांगवान हेमसा, राजेश लाम्बा राज्य सचिव हेमसा, रामपाल सिंह हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, सुनील गोलपुरिया, मांगेराम तोंदवाल, दलबीर उमरा, सूरजभान तालीवाल, बलवान डीपीई, वीरेंद्र घनघस, राजपाल तंवर, विनोद पिकू, सोमदत्त शर्मा, जरनैल पीटीआइ, रामचंद्र पीटीआइ, भूप डीपीई बडदू, अरविद कौशिक कुडल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी