बर्खास्त पीटीआइ शिक्षकों की बहाली मांग को लेकर सकसं ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता भिवानी हरियाणा शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ के बैनर तले 1983 बर्खास्त पीट
जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाणा शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ के बैनर तले 1983 बर्खास्त पीटीआइ अपने रोजगार बहाली की मांग को लेकर लंबे से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। बर्खास्त पीटीआइ का रोजगार चले जाने से उनका परिवार भूखमरी के कगार पहुंच गया है। सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी ने मंगलवार को प्रदर्शन कर बर्खास्त पीटीआइ के आंदोलन का समर्थन किया। सकसं जिलाध्यक्ष मा. सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि सरकार बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों का रोजगार बहाल करे। शिक्षा विभाग में वह लगातार दस वर्षों से बेहतर सेवाएं दे रहे थे। बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों ने अपनी कड़ी मेहनत से छात्र-छात्राओं को अच्छे खिलाड़ी बनाकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। सकसं ने राज्यभर में मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन कर बर्खास्त पीटीआइ की बहाली की मांग की है। हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र पहलवान ने कहा कि राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर बर्खास्त पीटीआइ अपने रोजगार बहाली की मांग को लेकर डेरा डाले हुए हैं। लेकिन सरकार का इन कर्मचारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। बर्खास्त पीटीआइ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 302वें दिन भी धरना स्थल पर डटे रहे। धरना स्थल पर बलजीत तालू, संदीप सिंह, राजपाल यादव, कर्मजीत, मदन लाल सरोहा को हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला प्रधान कुलभूषण आर्य ने बैठाया। इस अवसर पर विरेंद्र घणघस, विनोद पिकू, ईश्वर फौजी, विनोद सांगा, विरेंद्र मान, विनोद कुमार, सतीश यादव, जयभगवान, अनिल तंवर, नीतू रानी, सुरेंद्र सिह, राजेश कुमार, कृष्ण यादव, उदयभान, राजेश लांबा, अनिल बागड़ी, सूरजभान जटासरा, सहदेव रंगा, सुंदर सिंह, ओम प्रकाश शेखावत, रमन सिंह, पंकज शर्मा, सुरेंद्र रोहिल्ला, लीलूराम, राकेश मलिक, हंसराज, अमरजीत आदि मौजूद थे।