मैदान में उतरी श्रीराम, रावण की सेनाएं, धूं-धूं कर जले रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले, धर्म की हुई जीत

जागरण संवाददाता चरखी दादरी श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में विजयादशमी पर्व पर शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:23 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:23 AM (IST)
मैदान में उतरी श्रीराम, रावण की सेनाएं, धूं-धूं कर जले रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले, धर्म की हुई जीत
मैदान में उतरी श्रीराम, रावण की सेनाएं, धूं-धूं कर जले रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले, धर्म की हुई जीत

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में विजयादशमी पर्व पर शुक्रवार को स्थानीय बलिदान स्टेडियम में रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इससे पूर्व रामलीला के कलाकारों ने दशहरा की पूर्व संध्या पर श्री रामलीला का भव्य मंचन किया गया। मंचन के दौरान लीला से जुड़े प्रसंगों को कलाकारों ने बखूबी प्रस्तुत किया। शुक्रवार को श्री रामलीला कमेटी द्वारा दादरी नगर के बलिदान स्मारक स्टेडियम में दशहरा पर्व मनाया गया जहां रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। दादरी नगर के वार्ड 19 के निवर्तमान पार्षद विरेंद्र सांगवान पप्पू ने बतौर मुख्यातिथि दशहरा पर्व का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। बलिदान स्टेडियम के मैदान में उपस्थित हजारों लोगों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। हजारों लोगों से खचाखच भरे मैदान में आतिशबाजी के साथ रावण दहन हुआ। शहर के विभिन्न हिस्सों से निकली सेनाएं

रावण दहन लीला से पूर्व शहर के विभिन्न हिस्सों से रावण व श्रीराम की सेनाएं निकली। नगर में स्थान-स्थान पर श्री राम व रावण की सेनाओं के प्रदर्शन का अवलोकन करने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान बलिदान स्मारक स्टेडियम के बाहर व आसपास के क्षेत्र में मेले जैसे माहौल बना रहा। दूर-दूर तक वाहनों की कतारें देखी गई। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों सहित रावण दहन के दृश्य को देखने के लिए आए। करीब 6:15 पर रावण दहन किया गया। ये रहे मौजूद

इस दौरान श्री रामलीला कमेटी के प्रधान उमेद सिंह प्रजापत, राधेश्याम बीकानेरिया, चेयरमैन मनोजवर्मा, राहुल मराठा, वरिष्ठ उपप्रधान रिपी फौगाट, उपप्रधान जयभगवान मस्ताना, महासचिव राजकुमार बंसल, सचिव रवि फौगाट, कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, सह कोषाध्यक्ष अखिलेश बंसल, स्टेज कवि राधेश्याम बीकानेरिया, डायरेक्टर हरीश गर्ग, हरिओम बंसल, कथा वाचक रोहताश गुप्ता, राजेश खंचाजी, स्टोर कीपर हनुमान प्रसाद, अजय शर्मा, रवि, सोनू, केशव, आनंद सैनी, हरीशगर्ग, रोशन लाल, बजरंग शर्मा, राजेन्द्र प्रजापत, बबलू, रामौतार, मनीराम, कृष्ण गोयल, संदीप, धर्मेद्र, धीरज जैन, ज्ञानचंद, गौरव शर्मा, राजकुमार,सतबीर, मास्टर सूबे सिंह, मिश्रा इत्यादि सहित काफी तादात में शहर के लोग मौजूद रहे। मुस्तैद रहा प्रशासन

रावण दहन को देखने के लिए हजारों लोग उमड़े। बलिदान स्मारक स्टेडियम से लेकर शहर के अन्य हिस्सों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए। दहन स्थल एवं शहर के बाजारों में पुलिस कर्मी व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आए।

chat bot
आपका साथी