एसएफआइ ने चेताया दिल्ली पुलिस ने छात्राओं से न्याय नहीं किया तो होगा आंदोलन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा राज्य कमेटी ने दिल्ली पुलिस द्वारा देवांगना कलिता नताशा नरवाल व अन्य विद्यार्थियों को तुरंत रिहा करने की मांग लेकर रविवार को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान भिवानी के निमड़वाली गांव में प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 04:29 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 04:29 AM (IST)
एसएफआइ ने चेताया दिल्ली पुलिस ने छात्राओं से न्याय नहीं किया तो होगा आंदोलन
एसएफआइ ने चेताया दिल्ली पुलिस ने छात्राओं से न्याय नहीं किया तो होगा आंदोलन

जागरण संवाददाता, भिवानी : स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा राज्य कमेटी ने दिल्ली पुलिस द्वारा देवांगना कलिता, नताशा नरवाल व अन्य विद्यार्थियों को तुरंत रिहा करने की मांग लेकर रविवार को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान भिवानी के निमड़वाली गांव में प्रदर्शन किया गया।

एसएफआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गिल ने बयान में कहा कि दिल्ली में दंगे भड़काने वाले खुले घूम रहे हैं। दूसरी तरफ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस ने दो लड़कियों नताशा और देवांगना को गिरफ्तार किया है। इसी आन्दोलन में जामिया की छात्रा सफूरा जरगर को भी गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में डाल दिया गया है जबकि वो तीन महीने की गर्भवती हैं। इसके बावजूद अदालत भी उसे जमानत देने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगा रही है, दूसरी तरफ मौजूदा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए जेलों में बन्द कर रही है। ऐसे समय में जब पूरा देश कोरोना महामारी के प्रकोप से जूझ रहा है, केंद्र सरकार से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पूरी ऊर्जा महामारी से लड़ने में लगाए।

राज्य उपाध्यक्ष विनोद गिल ने कहा कि सरकार ने जिस तरह अवसर की बात की थी, उसी तरह इसका इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा सरकार ने न केवल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए इसका इस्तेमाल किया बल्कि श्रम कानूनों को ध्वस्त कर दिया। सरकार निजीकरण कर रही है और हवाई अड्डों की नीलाम कर रही है। अगर केन्द्र सरकार छात्राओं के साथ न्याय नहीं करती है तो आन्दोलन का आगाज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी