75 पॉजिटिव ठीक होकर लौटे घर

जागरण संवाददाता भिवानी जिले में शनिवार को 75 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अपने घर पहुं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:10 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:06 AM (IST)
75 पॉजिटिव ठीक होकर लौटे घर
75 पॉजिटिव ठीक होकर लौटे घर

जागरण संवाददाता, भिवानी: जिले में शनिवार को 75 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अपने घर पहुंचे, जबकि कोरोना संक्रमण के 24 मामले नए सामने आए है। इनमें से सेक्टर-13 से दो, शिव नगर से एक, आजाद नगर से दो, गांव भैनी कुगड़ से एक, गांव हसनपुर लोहारू से एक, तोशाम से तीन संक्रमित मरीज मिले है। अब तक जिले में कुल 2625 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिसमें से 2306 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 288 एक्टिव केस है। शनिवार को जिले से 500 व्यक्तियों के सैंपल लिए। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही लापरवाही धीरे-धीरे भारी पड़ रही है। लोग इस संक्रमण की चपेट में तेजी से आ रहे है। मास्क ना लगाना और शारीरिक दूरी का पालन ना करना लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इससे लोग संक्रमित हो रहे है। जिले में सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में शनिवार को 24 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से सेक्टर-13 भिवानी से 28 वर्षीय व्यक्ति और 65 वर्षीय महिला है। शिव नगर भिवानी से 20 वर्षीय लड़की है। आजाद नगर भिवानी से 27 वर्षीय व्यक्ति और 48 वर्षीय व्यक्ति है। गांव भैनी कुगड़ से 38 वर्षीय व्यक्ति है। हसनपुर लोहारू से 47 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। तोशाम से 24 वर्षीय युवक, 7 वर्षीय लड़का व 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।

chat bot
आपका साथी