राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सात छात्राएं राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करेंगी राष्ट्रगान

गांव सूई में 17 नवंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के कार्यक्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 07:14 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 07:14 AM (IST)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सात छात्राएं राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करेंगी राष्ट्रगान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सात छात्राएं राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करेंगी राष्ट्रगान

राजेश कादियान, बवानीखेड़ा:

गांव सूई में 17 नवंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं राष्ट्रगान व भाषण प्रस्तुत करेंगी। इस बारे में स्कूल प्रशासन द्वारा छात्राओं द्वारा तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। संगीत अध्यापिका सीमा के मार्ग दर्शन में स्कूल की सात छात्राएं राष्ट्रगान व भाषण की जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। स्कूल के कार्यकारी प्राचार्य अनिल कुमार के पास इस बारे में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है कि यहां की छात्राएं राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना को ज्वलंत करेंगी। यह सूचना मिलने के बाद पूरा स्कूल प्रशासन अलर्ट हो गया है और छात्राओं द्वारा बड़े चाव से तैयारी आरंभ कर दी गई है। स्कूल शिक्षक भी जहां स्कूल को चकाचक बनाने में जुटे हुए हैं वहीं राष्ट्रपति के समक्ष कार्यक्रम प्रस्तुत करने का छात्राओं को भी गर्व हासिल हो रहा है। इससे सभी छात्राएं काफी खुश हैं और अपने आपको राष्ट्रपति के समक्ष कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए खुशनसीब भी मान रही हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा अभी यह तय नहीं किया गया है कि कार्यक्रम आडिटोरियम में या स्कूल में आयोजित होगा। लेकिन छात्राओं का जोश देखते ही बन रहा है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रस्तुति किसी विशेष अवसर से कम नहीं है। यह प्रस्तुति उनके लिए एक यादगार पल साबित होगी। उन्हें राष्ट्रपति के समक्ष कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका मिल रहा है। इससे वे अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रही हैं। कार्यक्रम की तैयारी बड़े जोर-शोर से आरंभ कर दी गई है।

- नीतल, छात्रा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का मौका उनके लिए बड़ हर्षित विषय है। वे राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगी। यह पल उनके लिए ऐतिहासिक होगा। हमारे माता-पिता भी काफी खुश हैं की उनकी बेटी को राष्ट्रपति के समक्ष कार्यक्रम करने का मौका मिल रहा है।

- भतेरी, छात्रा

वे अपनी प्रस्तुति देने जा रही हैं। यह उनके लिए एक खुशी का पल है। छुट्टी वाले दिन भी कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए संगीत अध्यापिका सीमा के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। वे इन ऐतिहासिक पलों को अपने जीवन में समेटेंगी।

- रीतिजा, छात्रा

देश की महानविभूति के सामने उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिल रहा है। इस बारे में वे जोर से अभ्यास कर रही हैं। कार्यक्रम के प्रति उन्हें काफी उत्साह एवं चाव है।

निकिता, छात्रा।

राष्ट्रपति के समक्ष अपनी प्रस्तुति देना ही एक गौरव है। अपनी बेहतर प्रस्तुति देने का प्रयास करेंगी। इस छोटी की उम्र में देश की महानविभूति के आगे कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका मिलना उनके लिए एक सुनहेरा अवसर है।

- पायल, छात्रा

वे बड़ी बेसब्री से आने वाले पलों का इंतजार कर रही हैं। स्कूल में शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम की बड़े जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। सभी छात्राएं एकजुट हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने का हर संभव प्रयास करेंगी।

- प्रियंका, छात्रा

यह उनके लिए काफी ऐतिहासिक एवं यादगार पल साबित होगा। हमारे माता-पिता भी प्रस्तुति देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वे अन्य छात्राओं के साथ तैयारी करने में जुटी हुई हैं।

- आरती, छात्रा

शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से यहां के स्कूल की छात्राओं को राष्ट्रपति के समक्ष राष्ट्रगान व भाषण प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बारे में निर्देश मिलते ही छात्राओं की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। यहां के स्कूल की छात्राएं राष्ट्रपति के समक्ष अपनी बेहतर प्रस्तुति देने का प्रयास करेंगी। शिक्षिकाएं छात्राओं की तैयारी में जुट गई हैं।

- अनिल कुमार, कार्यकारी प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।

chat bot
आपका साथी