केएम स्कूल में मनाई सेठ किरोड़ीमल जयंती, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता भिवानी केएम पब्लिक स्कूल भिवानी में दानवीर सेठ किरोड़ीमल की 129वीं जयंती

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:58 AM (IST)
केएम स्कूल में मनाई सेठ किरोड़ीमल जयंती, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
केएम स्कूल में मनाई सेठ किरोड़ीमल जयंती, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, भिवानी : केएम पब्लिक स्कूल भिवानी में दानवीर सेठ किरोड़ीमल की 129वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त और विद्यालय प्रशासक डा. राहुल नरवाल, विद्यालय प्राचार्या रेनू सैनी ने किया। मां सरस्वती और सेठ किरोड़ीमल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। कक्षा नौवीं व दसवीं की छात्रा खुशी व गुंजन ने अपने भाषण द्वारा तथा कनिका ने कविता पाठ द्वारा सेठ किरोड़ीमल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कक्षा चतुर्थ से कार्तिक ने उनके जीवन चरित्र को अभिनय द्वारा सबके समक्ष जीवंत किया। विद्यालय के विद्यार्थियों सुयश, दिव्या शर्मा, ख्वाहिश व रिद्धिमा ने नृत्य द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली सत्रीय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डा. राहुल नरवाल ने सेठ किरोड़ीमल को एक दूरदर्शी व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने विद्यालय की कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 विद्यार्थियों को दो लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की। विद्यालय प्राचार्या ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंच का संचालन नीलम गौतम ने किया।

chat bot
आपका साथी