भारत की मूल विरासत को भूलती जा रही है युवा पीढ़ी

युगों-युगों से सारा संसार भारतीय संस्कृति को आदर्श मान कर उससे सीखता रहा है। आज हम आधुनिकता को तो अपना रहे हैं परन्तु जो हमारी मूल विरासत है उसको युवा पीढ़ी भूलती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:01 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:01 AM (IST)
भारत की मूल विरासत को भूलती जा रही है युवा पीढ़ी
भारत की मूल विरासत को भूलती जा रही है युवा पीढ़ी

जागरण संवाददाता, भिवानी : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं मददगार सोसायटी (भिवानी) द्वारा संयुक्त रूप से वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का विषय था- आत्मनिर्भर भारत: समर्थ भारत की तरफ एक कदम बढ़ेगा। प्रो. पीसी तिवारी ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया तथा डा. नरेश देशवाल ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के विषय में श्रोताओं को परिचित करवाया।

वक्ताओं ने भारतीय महान सभ्यता व संस्कृति की विरासत को संजोए रखने की अपील करते हुए आने वाली पीढ़ी को इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि युगों-युगों से सारा संसार भारतीय संस्कृति को आदर्श मान कर उससे सीखता रहा है। आज हम आधुनिकता को तो अपना रहे हैं परन्तु जो हमारी मूल विरासत है, उसको युवा पीढ़ी भूलती जा रही है। अत: हमें हमारी संस्कृति को साथ लेकर विकास की ओर बढ़ना है। उसी में हमारा और हमारी आने वाली पीढि़यों का विकास होगा।

वर्तमान में युवा शक्ति है- विषय पर दिव्यांशी ने मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) से इस वेबिनार में अपने विचार व्यक्त किए। कुलदीप ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे। दिल्ली व‌र्ल्ड पब्लिक स्कूल भिवानी के छात्र वंश सांगवान ने वर्तमान युवा शक्ति पर अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि उनके विद्यालय में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाने के लिए एक कार्यशाला का संचालन किया जा रहा है, जो निस्संदेह इस दिशा में एक सराहनीय कदम है।

वेबिनार के अंत में डा. गोपाल प्रसाद ने सभी अतिथियों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। इस वेबिनार में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के कुलपति प्रो. आरके मित्तल, एनआईटी कुरुक्षेत्रके कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग के प्रो. डा. आशुतोष कुमार सिंह, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के डीन स्कूल ऑफ आईसीटी प्रो. संजय कुमार शर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता सुशील वर्मा मुख्य वक्ता रहे। दिल्ली व‌र्ल्ड पब्लिक स्कूल भिवानी की प्राचार्या डा. अनीता शर्मा, डा. नरेश देशवाल, डा. गोपाल प्रसाद एवं डा. पीसी तिवारी ने संयोजक की भूमिका अदा की। डा. अनीता शर्मा ने मंच संचालन किया।

chat bot
आपका साथी