सेवा संकल्प संगठन की जिला व हलका कार्यकारिणी की घोषणा की

फोटो 23 सीडीआर 42 जेपीजी में है। जागरण संवाददाता चरखी दादरी सेवा संकल्प संगठन के द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:44 AM (IST)
सेवा संकल्प संगठन की जिला व हलका कार्यकारिणी की घोषणा की
सेवा संकल्प संगठन की जिला व हलका कार्यकारिणी की घोषणा की

फोटो : 23 सीडीआर 42 जेपीजी में है।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: सेवा संकल्प संगठन के दादरी जिले के जिलाध्यक्ष अजय कुमार और दादरी हलके के हलकाध्यक्ष विजय लखेरा ने संगठन की जिला स्तरीय और हलका स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें संगठन के जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए और समाज में युवाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से बनाए गए सेवा संकल्प संगठन ने धरातल पर कार्य करना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले संगठन की मुख्य कार्यकारिणी को घोषित किया गया था, जिसके बाद अभी दादरी जिले की जिला और हलका कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी गई है। संगठन के अध्यक्ष हिमांशु कौशिक और प्रधान महासचिव जतिन गर्ग की मौजूदगी में सेवा संकल्प संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कुमार और हलका अध्यक्ष विजय लखेरा ने कार्यकारिणी घोषित की है।

जिला अध्यक्ष अजय कुमार और हलका अध्यक्ष विजय लखेरा द्वारा संयुक्त रूप से दिए गए वक्तव्य में कहा कि संगठन के साथ लगातार समाज की युवा जुड़ रहे हैं। अध्यक्ष हिमांशु कौशिक तथा प्रधान महासचिव जतिन गर्ग से आपसी चर्चा करने के बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन के अध्यक्ष हिमांशु कौशिक ने बताया कि लगातार संगठन के विस्तार का कार्य चल रहा है। जल्द ही सभी जिलों में अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष हिमांशु कौशिक, प्रधान महासचिव जतिन गर्ग, दादरी के जिला अध्यक्ष अजय कुमार और दादरी के हलका अध्यक्ष विजय लखेरा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी