संत निरंकारी मंडल ने स्लम एरिया में एक हजार कपड़े के मास्क बांटे

जागरण संवाददाता, भिवानी : संत निरंकारी मंडल के जिला प्रमुख बलदेवराज नागपाल ने जिला उपायुक्त अजय कुमा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 05:19 AM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 05:19 AM (IST)
संत निरंकारी मंडल ने स्लम एरिया में एक हजार कपड़े के मास्क बांटे
संत निरंकारी मंडल ने स्लम एरिया में एक हजार कपड़े के मास्क बांटे

जागरण संवाददाता, भिवानी : संत निरंकारी मंडल के जिला प्रमुख बलदेवराज नागपाल ने जिला उपायुक्त अजय कुमार को आमजन, स्लम एरिया के लोगों के लिए एक हजार कपड़े के मास्क भेंट किए। उपायुक्त ने बलदेवराज नागपाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संगठन जंगल प्रोजेक्ट के तहत मुख्य स्थानों पर पौधा रोपण कर उसे जंगल का रूप दें। इससे शहर की शोभा बढ़ेगी। इस पर निरंकारी मण्डल टीम ने जिला उपायुक्त को आश्वासन दिया वह जंगल प्रोजेक्ट में सहयोग देंगे।

इस अवसर पर रेडक्रास सचिव श्याम सुन्दर ने बताया कि नगराधीश मनोज दलाल एवं उन्होंने शहर के 15 के अधिक स्थान चिह्नित किए हैं, जिन पर सामाजिक संगठन जिम्मेदारी लेकर प्रशासन के साथ मिलकर काम शुरू कर सकते हैं। उपायुक्त अजय कुमार ने जिले की सामाजिक संगठनों से भी अनुरोध किया वो भी शहर के सुंदरीकरण के लिए जंगल प्रोजेक्ट में स्वेच्छा से जिम्मेवारी लें।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने जंगल प्रोजेक्ट के अंतर्गत रेडक्रास भवन में पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर बलदेवराज नागपाल, रेडक्रास सचिव श्याम सुन्दर, नेहरू युवा केन्द्र इंचार्ज विरेन्द्र, सहायक सचिव मनोरंजन शर्मा, संजय कामरा, जयभगवान सहित निरंकारी मण्डल की टीम उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी